फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine fires uk long range storm shadow missiles in russia after usa atacms amid vladimir putin warning

Ukraine War: पुतिन की धमकी के बाद भी यूक्रेन ने क्रूज मिसाइलों से किया रूस पर हमला, बिगड़ सकते हैं हालात

Thu, 21 Nov 2024 08:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 Nov 2024 08:09 AM IST
सार

रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात करने के जवाब में यूके ने भी अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की मंजूरी यूक्रेन को दे दी थी।

विज्ञापन
ukraine fires uk long range storm shadow missiles in russia after usa atacms amid vladimir putin warning
यूक्रेन ने दागीं मिसाइलें। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूक्रेन ने रूस के भीतरी इलाकों में यूके की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल स्टॉर्म शैडो का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि यूक्रेन द्वारा यूके की लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल ऐसे समय हुआ है, जब इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही भड़के हुए हैं और उन्होंने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी हुई है। 
विज्ञापन


रूस के भीतरी इलाकों में मिला मिसाइलों का मलबा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात करने के जवाब में यूके ने भी अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की मंजूरी यूक्रेन को दे दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टॉर्म शैडो मिसाइल का मलबा रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पाया गया है, जो यूक्रेन के उत्तर में स्थित है। वहीं यिस्क और दक्षिणी क्रसनोदर इलाके में एक बंदरगाह पर भी दो स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने भी यूक्रेन को रूस के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी दी
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका ने भी यूक्रेन को अपनी लंबी दूरी की एटीएसीएमएस मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। अमेरिका की इस मंजूरी के बाद यूक्रेन की सेना रूस के भीतरी इलाकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाने में सक्षम हो गई है, जिससे रूस यूक्रेन युद्ध का पूरा परिदृश्य ही बदल सकता है। अब तक कमजोर लग रहे यूक्रेन का पलड़ा भारी हो सकता है। यही वजह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे लेकर चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर उस पर बड़े पैमाने पर हमले हुए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं हाल ही में रूस ने अपनी परमाणु नीति में भी थोड़ा संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत रूस पर बड़े हवाई हमले की स्थिति में रूस परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है। रूस के इस कदम से पूरे यूरोपीय देशों में दहशत का माहौल है और यूरोप के कुछ देशों ने तो अपने नागरिकों को जरूरत का सामान इकट्ठा करने की सलाह दी है और साथ ही अपनी सेना को भी युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed