फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine fires ammunition on Russian city Several killed and Russia Ukraine War News Update

Russia-Ukraine War: रूसी कब्जे वाले शहर पर यूक्रेन ने बरसाए गोले-बारूद, 27 की मौत, दो मासूमों सहित 25 घायल

Mon, 22 Jan 2024 01:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 01:32 AM IST
सार

रूसी नेता डेनिश पुशिलिन ने कहा कि डोनेट्स्क के बाहरी इलाके में स्थित एक बाजार में रविवार को यूक्रेन ने गोलीबारी कर दी। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूमों के साथ 25 लोग घायल हो गए। रूस के विदेश मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला बताया है।

विज्ञापन
Ukraine fires ammunition on Russian city Several killed and Russia Ukraine War News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर हमला कर दिया, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में 25 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि पिछले करीब दो वर्षों से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। ऐसे में अब कभी रूस यूक्रेनी शहर पर हमला करता है तो कभी यूक्रेन रूसी शहर पर हमला करता है।

विज्ञापन

यूक्रेनी तोपखानों से कई गोले दागे गए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी नेता डेनिश पुशिलिन ने कहा कि डोनेट्स्क के बाहरी इलाके में स्थित एक बाजार में रविवार को यूक्रेन ने गोलीबारी कर दी। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूमों के साथ 25 लोग घायल हो गए। पुशिलिन ने कहा कि, बाजार पर यूक्रेनी तोपखानों से कई गोले दागे गए थे, जिन्हें यूक्रेन के कुराखोव और क्रास्नोहोरिव्का से दागे गए थे। हालांकि, कीव ने अभी तक हमले की पुष्टि नहीं की है। बता दें, डोनेट्स्क यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में से एक है, जिसपर मॉस्को ने कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन

हालांकि, रूस के विदेश मंत्रालय ने हमले के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया है। उन्होंने इसे आतंकवादी हमला बताया है। डोनेट्स्क के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ही रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह के भी एक रासायनिक परिवहन टर्मिनल में दो विस्फोट किए गए, जिस वजह से आग लग गई। कंपनी ने आग के लिए बाहरी प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों ने बताया कि बंदरगाह का परिचालन रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन ने पिछले माह भी किया था हमला
यूक्रेनी सेना ने दिसंबर 2023 के अंत में भी रूसी शहर बेलगोरोद पर भारी बमबारी की थी। हमले में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई थी। रूसी अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए थे। यूक्रेन के हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए। बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed