फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine crisis Russia To Ban Oil Exports To Countries Using Price Cap From February

Ukraine Crisis: प्राइस कैप का इस्तेमाल करने वाले देशों को फरवरी से तेल निर्यात नहीं करेगा रूस, पुतिन का फरमान

Tue, 27 Dec 2022 11:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Dec 2022 11:07 PM IST
सार

रूस ने कहा है कि यूक्रेन में उसके सैन्य अभियान पर प्राइस कैप का कोई असर नहीं पड़ेगा और उसे भरोसा है कि उसे नए खरीददार मिलेंगे।

विज्ञापन
ukraine crisis Russia To Ban Oil Exports To Countries Using Price Cap From February
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस ने मंगलवार को उन देशों और कंपनियों को तेल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया है, जो यूक्रेन में मॉस्को के हमलों के जवाब में पश्चिमी देशों के प्राइस कैप (मूल्य सीमा) का समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया,  विदेशी संस्थाओं और व्यक्तियों को रूसी तेल और तेल उत्पादों की आपूर्ति प्रतिबंधित है, यदि इन आपूर्तियों के अनुबंध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्राइस कैप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह आदेश 1 फरवरी से एक जुलाई तक प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन


आदेश में आगे कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष फैसले के आधार पर व्यक्तिगत मामलों में प्रतिबंध हटाया जा सकता है। यूरोपीय. संघ, जी 7 और ऑस्ट्रेलिया रूस के राजस्व को प्रतिबंधित करना चाहते हैं। प्राइस कैप का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रूस अपने तेल को तीसरे देशों को उच्च कीमतों पर बेचकर प्रतिबंधों को दरकिनार न कर सके। रूस ने यह भी कहा है कि यूक्रेन में उसके सैन्य अभियान पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और उसे भरोसा है कि उसे नए खरीददार मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed