फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Woman hair ripped from scalp in racially aggravated attack in London

नस्ली हमला: बस से उतरते हुए महिला के बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, फिर मुक्के से वार

Mon, 14 Feb 2022 03:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Feb 2022 03:26 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता जब बस नंबर 119 से उतर रही थी उसी समय उस पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। महिला के अनुसार आरोपी ने उसके बालों को इतनी बेरहमी से खींचा कि उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा फट गया था।
 

विज्ञापन
UK Woman hair ripped from scalp in racially aggravated attack in London
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में नस्ली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात शख्स ने बस से उतरते वक्त एक 31 वर्षीय महिला के बाल खींचकर जमीन पर घसीटा और फिर उस पर लगातार मुक्कों से वार किया। पुलिस ने अज्ञात हमलावर की तस्वीर जारी की और उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


18 दिसंबर, 2021 को दक्षिण लंदन के ईस्ट क्रॉयडन (East Croydon) रेलवे स्टेशन के बाहर हुई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जब बस नंबर 119 से उतर रही थी उसी समय उस पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। महिला के अनुसार आरोपी ने उसके बालों को इतनी बेरहमी से खींचा कि उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा फट गया था।
विज्ञापन


गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ने महिला के सिर के पिछले हिस्से में घूंसा भी मारा, जिससे वह गिर गई। फिर उसे जमीन पर घसीटा गया। हमले में पीड़िता को चेहरे पर चोटें भी आई हैं। पुलिस के अनुसार नस्ली घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। आरोपी ने महिला पर तब तक वार करना बंद नहीं किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed