{"_id":"613a687e1a061108a60d68d7","slug":"uk-two-indians-also-made-it-to-the-list-of-50-teachers-of-the-global-teacher-prize-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : ग्लोबल टीचर प्राइज 2021 की 50 शिक्षकों की सूची में दो भारतीय ने भी बनाई जगह ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : ग्लोबल टीचर प्राइज 2021 की 50 शिक्षकों की सूची में दो भारतीय ने भी बनाई जगह
Fri, 10 Sep 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:33 AM IST
सार
ग्लोबल टीचर प्राइज हर साल असाधारण शिक्षक को अपने पेशे में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस साल यूनेस्को की साझेदारी में वर्की फाउंडेशन द्वारा आयोजित वैश्विक शिक्षक पुरस्कार के लिए 121 देशों से 8,000 से अधिक नामांकन हुए थे। साल 2021 की शीर्ष 50 शिक्षकों की सूची में दो भारतीयों ने भी जगह बनाने सफलता पाई है।
विज्ञापन
वैश्विक शिक्षक पुरस्कार 2021
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस लाख डॉलर (लगभग 7 करोड़ 35 लाख रुपये) के ग्लोबल टीचर प्राइज 2021 के लिए बृहस्पतिवार को घोषित शीर्ष 50 शिक्षकों में दो भारतीयों ने भी जगह बनाई है।
विज्ञापन
बिहार के शिक्षक सत्यम और हैदराबाद की शिक्षिका मेघना ने बनाई जगह
सूची में बिहार के भागलपुर के गणित के शिक्षक सत्यम मिश्रा और हैदराबाद में सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी और गणित की शिक्षिका मेघना मुसुनुरी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ग्लोबल टीचर प्राइज प्रतिवर्ष एक ऐसे असाधारण शिक्षक को प्रदान किया जाता है जिसने अपने पेशे में उत्कृष्ट योगदान दिया है। यूनेस्को की साझेदारी में वर्की फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस वैश्विक शिक्षक पुरस्कार के लिए 121 देशों से 8,000 से अधिक नामांकन और आवेदन आए थे। वर्की फाउंडेशन के संस्थापक सन्नी वर्की ने कहा कि केवल शिक्षा को प्राथमिकता देकर ही हम सभी अपने कल की रक्षा कर सकते हैं। शिक्षा विश्वास के साथ भविष्य का सामना करने की कुंजी है।
विज्ञापन
सत्यम मिश्रा ने बच्चों के दुनिया को देखने के तरीके को बदलाव के संकल्प और छात्रों के लिए गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए गुणन की आसान तरकीबों का उपयोग कर इस सूची में जगह बनाई है। वहीं दूसरी भारतीय शिक्षक मेघना मुसुनुरी को शिक्षा के संदर्भ में भविष्यवादी, परोपकारी और जुनूनी उद्यमी बताया जाता है।
वह फाउंटेनहेड ग्लोबल स्कूल और जूनियर कॉलेज की संस्थापक व अध्यक्ष हैं। वह उद्यमी महिलाओं को ऑनलाइन मौजूदगी स्थापित करने के लिए उनका मार्गदर्शन करने वाली, गूगल की संस्था ‘वीमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑन द वेब’ (डब्ल्यूईओडब्ल्यू) की हैदराबाद शाखा की भी अध्यक्ष हैं।
ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज के शीर्ष 50 में चार छात्र भारतीय
इसके साथ ही, पहली बार शुरू किए गए चेगडॉटओआरजी ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज में शीर्ष 50 छात्रों की सूची में चार भारतीय छात्र भी शामिल हैं। इनमें जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के वास्तुकला के 21 वर्षीय छात्र कैफ अली, आईआईएम अहमदाबाद के 23 वर्षीय एमबीए छात्र आयुष गुप्ता, झारखंड की 17 वर्षीय छात्रा सीमा कुमारी और हरियाणा के केंद्रीय विश्वविद्यालय के 24 वर्षीय छात्र विपिन कुमार शर्मा शामिल हैं।
इस पुरस्कार के तहत एक लाख डॉलर की राशि दी जाएगी। चेगडॉटओआरजी की प्रमुख लीला थॉमस ने कहा कि कोविड के समय में कैफ, आयुष, सीमा और विपिन जैसे विद्यार्थियों ने अच्छे भविष्य के लिए लड़ते रहने का बड़ा साहस दिखाया है।