फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK to fast-track returns of illegal migrants to safe countries like India

UK: अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में नई लेबर सरकार, वापस भेजने की प्रक्रिया में लाएगी तेजी

Mon, 22 Jul 2024 08:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Jul 2024 08:38 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की गृहमंत्री यवेटे कूपर ने कहा, पिछली कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की रवांडा योजना समाप्त हो चुकी है। हमने इस योजना में लगे कर्मचारियों को नए वापसी और प्रवर्तन कार्यक्रम में स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
UK to fast-track returns of illegal migrants to safe countries like India
कीर स्टार्मर, विक्टोरिया स्टार्मर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

हालिया आम चुनाव में जीत के बाद ब्रिटेन में अब लेबर पार्टी की सरकार है। कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने के लिए 'मिशन डिलीवरी बोर्ड' बनाए गए थे। वहीं, सरकार अब अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी काम करने की तैयारी में है। सरकार ने कहा है कि वह अवैध रूप से प्रवेश करने वाले प्रवासियों के शरण आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करेगी। ताकि उन्हें जल्द उनके देश वापस भेजा जा सके। 

विज्ञापन


ब्रिटेन की गृहमंत्री यवेटे कूपर ने क्या कहा
ब्रिटेन की सुरक्षित देशों की सूची में भारत सहित कई देश शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस सूची में शामिल देशों से आने वाले अवैध प्रवासियों को जल्द उनके देश भेजा जाएगा। इसके लिए उनके शरण आवेदनों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। देश की गृहमंत्री यवेटे कूपर ने कहा, पिछली कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की रवांडा योजना समाप्त हो चुकी है। हमने इस योजना में लगे कर्मचारियों को नए वापसी और प्रवर्तन कार्यक्रम में स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अवैध प्रवासियों को रवांडा ले जाने की नीति की जगह गृह मंत्रालय ने उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की योजना बनाई है। इसके साथ ही अवैध तरीके प्रवेश करने वाले श्रमिको को रोजगार देने वाले व्यवसायों पर छापेमारी तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'नियंत्रित प्रणाली देखना चाहते हैं ब्रिटेन के लोग'
गृहमंत्री कूपर ने 'द सन ऑन संडे' में लिखा, हम सुरक्षित देशों के लिए तत्काल फैसले लेने और अवैध प्रवासियों की वापसी के लिए नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस देश के ज्यादातर लोग उचित तरीके से नियंत्रित और प्रबंधित प्रणाली देखाना चाहते हैं। ब्रिटेन संघर्ष और उत्पीड़न से बचकर आए लोगों की मदद करने की कोशिश करता है। लेकिन, जिन लोगों को इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें अपने पास नहीं रखता है। 


पिछले साल सुरक्षित देशों की सूची में शामिल हुआ भारत
भारत को पिछले साल नवंबर मं ब्रिटेन की 'सुरक्षित देशों की सूची' में शामिल किया गया था। लेकिन, नई लेबर सरकार की योजना से अवैध रूप से ब्रिटेन आने वाले भारतीयों को वापस भेजने की प्रक्रिया हो जाएगी। भारत के अलावा, वियतनाम और अल्बानिया सुरक्षित देशों की सूची में शामिल हैं। जिससे उनके यहां से आने वाले अवैध प्रवासियों को भी वापस भेजने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed