फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Prime Minister Rishi Sunak much more liked than UK governing party

Rishi Sunak: कंजर्वेटिव पार्टी की घटती लोकप्रियता के बीच मजबूत हुए ब्रिटिश पीएम, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 25 Nov 2022 05:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 25 Nov 2022 05:24 PM IST
सार

नवंबर इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर ने बताया कि सर्वे में सामने आया है कि करीब 47 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ऋषि सुनक को पसंद करते हैं, वहीं, पांच में से दो (41 फीसदी) लोगों ने उन्हें नापसंद किया हैं। सुनक को इस साल की शुरुआत में बोरिस जॉनसन की तुलना में ज्यादा पसंद किया गया है। 

विज्ञापन
UK Prime Minister Rishi Sunak much more liked than UK governing party
ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन की सत्ता संभाले एक महीने का वक्त हो चुका है। ऐसे में एक सर्वे में शुक्रवार को सामने आया है कि ब्रिटेन के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता सत्ताधारी पार्टी की तुलना में ज्यादा मजबूत हुई है। नवंबर इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर द्वारा किए गए इस सर्वे में ये तथ्य सामने आए हैं। 

विज्ञापन


नवंबर इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में किए गए एक सर्वे में सुनक ने विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर को पीछे छोड़ दिया।  हालाँकि, जनमत सर्वे में यह भी सामने आया है कि कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद करने वाले लोगों का अनुपात जून के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है जबकि लेबर पार्टी को पसंद करने वालों का अनुपात थोड़ा बढ़ गया है। 
विज्ञापन


नवंबर इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर ने बताया कि सर्वे में सामने आया है कि करीब 47 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ऋषि सुनक को पसंद करते हैं, वहीं, पांच में से दो (41 फीसदी) लोगों ने उन्हें नापसंद किया हैं। सुनक को इस साल की शुरुआत में बोरिस जॉनसन की तुलना में ज्यादा पसंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चार में से केवल एक करीबन 26 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद करते हैं। ये जून 2007 के बाद से कंजर्वेटिव पार्टी की सबसे खराब रेटिंग है, 2007 में कंजर्वेटिव पार्टी ने तत्कालीन प्रधान मंत्री डेविड कैमरन के तहत 29 प्रतिशत स्कोर किया था। वहीं, हालिया सर्वे में 62 प्रतिशत ने कहा कि वे उन्हें नापसंद करते हैं। अपनी ही पार्टी के सदस्यों का समर्थन खो देने के बाद लिज़ ट्रस ने चौंकाते हुए अपने इस्तीफे का एलान किया था। जिसके बाद 25 अक्टूबर को सुनक ने पीएम के रूप में कार्यभार संभाला था। जिसके बाद से उनकों पसंद करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 


इस हालिया सर्वे में ऋषि सुनक के लिए व्यक्तिगत समर्थन में बढ़ोतरी एक बेहतर परिणाम है, लेकिन टोरीज की घटती लोकप्रियता चिंता का विषय भी है। यूरोप में चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट की वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बीच देश के आर्थिक संकट पर पकड़ बनाने सहित वर्तमान पीएम सुनक के सामने बहुत बड़ी चुनौतियाँ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed