फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Police Officer Sacked For Spanking 12-Year-Old Girl On Numerous Occasions Crime news updates

UK: ब्रिटेन में रखवाला बना भक्षक, 12 साल की बच्ची को नंगा करके पीटता था पुलिस अधिकारी; अब किया गया बर्खास्त

Mon, 30 Sep 2024 11:27 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:27 AM IST
सार

रॉस बेन्सन पर अप्रैल और अगस्त 2018 के बीच बच्ची को मारने का आरोप लगाया गया था। बच्ची बेन्सन को जानती थी और जब वह ड्यूटी पर नहीं था, तब ये घटनाएं घटीं। उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। 

विज्ञापन
UK Police Officer Sacked For Spanking 12-Year-Old Girl On Numerous Occasions Crime news updates
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर रक्षा करने वाला ही हद पार कर दे तो आमजन किससे अपनी सुरक्षा की आस लगाएंगे। ब्रिटेन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी को 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के लिए बर्खास्त किया गया है। कदाचार पैनल ने पाया कि अधिकारी ने कई बार मासूम बच्ची को नंगा करके पीटा था। 

विज्ञापन


2018 में बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
पुलिस ने बताया कि पैनल इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि रॉस बेन्सन पर अप्रैल और अगस्त 2018 के बीच बच्ची को मारने का आरोप लगाया गया था। बच्ची बेन्सन को जानती थी और जब वह ड्यूटी पर नहीं था, तब ये घटनाएं घटीं। उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। सुनवाई के बाद बेन्सन को बिना किसी नोटिस के बर्खास्त कर दिया गया और पुलिसिंग कॉलेज की प्रतिबंधित सूची में रखा गया है।
विज्ञापन


कदाचार की जांच हुई थी शुरू
बेन्सन ने लंदन में नॉर्थ वेस्ट बेसिक कमांड यूनिट में काम किया था। साल 2020 की नवंबर में बेडफोर्डशायर पुलिस ने बेन्सन को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। मगर, सितंबर 2021 में जानकारी दी गई कि आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद बेडफोर्डशायर पुलिस ने मामले को मेट के व्यावसायिक मानकों के निदेशालय को भेज दिया, जिसने कदाचार की जांच शुरू की। शुक्रवार को समाप्त हुई जांच में बेन्सन को कसूरवार पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले लेक्सटन जोन्स?
डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट विल लेक्सटन जोन्स ने बताया, 'मेरी संवेदनाएं पीड़िता के साथ हैं, जिसने आगे आकर बहुत साहस दिखाया। पीसी बेन्सन के भयावह व्यवहार के कारण उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है, एक ऐसा फैसला जिसका मैं पूरी तरह से समर्थन करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह परिणाम एक स्पष्ट संदेश देगा कि हम उन लोगों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे मानकों को बनाए रखने में असफल रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed