{"_id":"68172b7afcb7acb7730ec59e","slug":"uk-police-arrest-several-iranian-men-over-alleged-attack-plot-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन पुलिस ने ईरान के कई संदिग्धों को किया गिरफ्तार, आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन पुलिस ने ईरान के कई संदिग्धों को किया गिरफ्तार, आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप
Sun, 04 May 2025 02:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 04 May 2025 02:25 PM IST
सार
पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ब्रिटिश पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि पुलिस संदिग्धों के उद्देश्य की जांच करने में जुटी है और ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी हमले का खतरा पूरी तरह से टल गया है या नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के आतंक रोधी बल ने ईरान के कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दावा है कि ये लोग ब्रिटेन में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
संदिग्धों से चल रही पूछताछ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की उम्र 29 साल से लेकर 46 साल के बीच है। चार की पहचान ईरानी नागरिकों के तौर पर हुई है। वहीं पांचवें की नागरिकता की जांच चल रही है। पुलिस ने पांचों को इंग्लैंड के अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इनके अलावा तीन और ईरानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हिरासत में लिया गया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है, लेकिन अभी किसी पर भी आरोप तय नहीं किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Australia: 'लोगों ने विभाजन के बजाय एकता के लिए वोट किया', चुनाव में जीत के बाद बोले पीएम एल्बानीज
विज्ञापन
बीते साल भी ब्रिटेन की सरकार ने 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया था
पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ब्रिटिश पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि पुलिस संदिग्धों के उद्देश्य की जांच करने में जुटी है और ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी हमले का खतरा पूरी तरह से टल गया है या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर देश को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। गौरतलब है कि बीते साल अक्तूबर में भी ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई5 की चीफ केन मैक्कुलम ने बताया था कि उनके एजेंट्स और पुलिस ने ईरान से साल 2022 से 20 खतरों को नेस्तानाबूत किया है।