फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia re-elected prime minister Anthony Albanese says after win voters chose unity over division

Australia: 'लोगों ने विभाजन के बजाय एकता के लिए वोट किया', चुनाव में जीत के बाद बोले पीएम एल्बानीज

Sun, 04 May 2025 12:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 May 2025 12:16 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के चुनाव नतीजे कनाडा के चुनाव नतीजों से मिलती जुलती कहानी कह रहे हैं। जिस तरह से कनाडा में विपक्षी नेता पिएरे पोइलिवरे अपनी सीट भी नहीं बचा पाए थे, उसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी विपक्षी नेता पीटर डटन भी अपनी सीट हार गए और उनकी पार्टी को सिर्फ 37 सीटों से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Australia re-elected prime minister Anthony Albanese says after win voters chose unity over division
anthony albanese - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ और देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए गए। चुनाव नतीजों के अनुसार, मौजूदा पीएम एंथनी एल्बानीज के नेतृत्व में सेंटर लेफ्ट लेबर पार्टी को जीत मिली है, जिसके बाद एंथनी एल्बानीज का लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। शनिवार देर रात चुनाव में जीत के बाद एंथनी एल्बानीज मेलबर्न के एक कैफे में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बात की। 
विज्ञापन


लोगों ने विभाजन पर एकता को चुनाव
कैफे में लोगों को संबोधित करते हुए एल्बानीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने चुनाव में विभाजन की बजाय एकता के लिए वोट किया। सेंटर लेफ्ट लेबर पार्टी ऑस्ट्रेलिया के 150 सीटों वाले निचले सदन में 85 सीटें जीत चुकी है। पिछले चुनाव में लेबर पार्टी ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार लेबर पार्टी ने और ज्यादा सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Starbase: अब 'स्टारबेस' नाम से जाना जाएगा दक्षिण टेक्सास शहर; एलन मस्क को मिली बड़ी जीत, मतदाताओं ने लगाई मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा जैसे आए ऑस्ट्रेलिया के चुनाव नतीजे
ऑस्ट्रेलिया के चुनाव नतीजे कनाडा के चुनाव नतीजों से मिलती जुलती कहानी कह रहे हैं। जिस तरह से कनाडा में विपक्षी नेता पिएरे पोइलिवरे अपनी सीट भी नहीं बचा पाए थे, उसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी विपक्षी नेता पीटर डटन भी अपनी सीट हार गए और उनकी पार्टी को सिर्फ 37 सीटों से संतोष करना पड़ा। कंजर्वेटिव पार्टी को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑस्ट्रेलिया पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ा और बड़ी संख्या में लोग लेबर पार्टी के पक्ष में लामबंद हो गए। 

लेबर पार्टी का दाव रहा सफल
लेबर पार्टी ने चुनाव के दौरान ऐसा माहौल बनाया कि पीटर डटन पीएम बने तो वे भी ट्रंप की तरह सरकारी दक्षता विभाग का गठन कर संघीय सरकार के खर्च में कटौती कर सकते हैं। लेबर पार्टी का यह दांव सफल रहा और पीटर डटन, लेबर पार्टी के आरोपों का प्रभावी तरीके से जवाब नहीं दे पाए। साथ ही लेबर पार्टी जहां ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को साथ लाने में सफल रही, वहीं कंजर्वेटिव पार्टी ऐसा नहीं कर सकी, जिसका खामियाजा पार्टी को हार के रूप में भुगतना पड़ा। 

ये भी पढ़ें- Australia: अल्बनीज 21 साल में दूसरी बार PM बनने वाले पहले नेता; लिबरल पार्टी के जॉन हावर्ड के नाम था कीर्तिमान

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed