ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे नहीं लड़ेंगी 2022 में होने वाला चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की प्रधीनमंत्री टेरेसा में 2022 में होने वाला चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा है कि वह इससे पहले प्रधानमंत्री पद भी छोड़ सकती हैं। बता दें कि टेरेसा मे ने बुधवार को अपने नेतृत्व में अहम विश्वास मत जीत लिया है। कंजर्वेटिव पार्टी के कुल 317 सांसदों में से 200 ने उनके पक्ष में वोट दिये जबकि 117 मत उनके खिलाफ पड़े। उनकी पार्टी के 48 सांसदों ने अविश्वास पत्र दिया था, जिसके बाद यह विश्वास मत कराया गया।
टेरेसा ने नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर बयान दिया जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं समर्थन के लिए आभारी हूं, मेरे कई सहयोगियों ने मेरे खिलाफ वोट दिया और उन्होंने जो कहा मैंने उसे सुना।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस वोट के बाद अब हमें ब्रिटिश लोगों के लिए ब्रेक्सिट और इस देश के लिए बेहतर भविष्य बनाने के काम पर ध्यान लगाने की जरूरत है।’ मे ने 2022 के चुनावों में अपने लड़े जाने की बात को लेकर कल ही ईशारा कर दिया था। उन्होंने मतदान से पहले अपने सहकर्मियों से कहा कि उन्होंने सभी की आलोचनाएं सुनीं और वह पद से हटने से पहले ब्रेक्सिट की प्रक्रिया पूरी होती देखना चाहती हैं। इसका मतलब है कि वह 2022 में होने वाले अगले आम चुनावों में पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगी।
The Associated Press: UK PM Theresa May confirms she will quit before next UK election, scheduled for 2022. (file pic) pic.twitter.com/K1Qv795Yy0
— ANI (@ANI) December 13, 2018