फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Theresa May confirms she will quit before next UK election

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे नहीं लड़ेंगी 2022 में होने वाला चुनाव

Thu, 13 Dec 2018 06:34 PM IST
वर्ल्ड डेसक, अमर उजाला
वर्ल्ड डेसक, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
UK PM Theresa May confirms she will quit before next UK election
theresa may - फोटो : PTI

ब्रिटेन की प्रधीनमंत्री टेरेसा में 2022 में होने वाला चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा है कि वह इससे पहले प्रधानमंत्री पद भी छोड़ सकती हैं। बता दें कि टेरेसा मे ने बुधवार को अपने नेतृत्व में अहम विश्वास मत जीत लिया है।  कंजर्वेटिव पार्टी के कुल 317 सांसदों में से 200 ने उनके पक्ष में वोट दिये जबकि 117 मत उनके खिलाफ पड़े। उनकी पार्टी के 48 सांसदों ने अविश्वास पत्र दिया था, जिसके बाद यह विश्वास मत कराया गया। 

विज्ञापन


टेरेसा ने नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर बयान दिया जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं समर्थन के लिए आभारी हूं, मेरे कई सहयोगियों ने मेरे खिलाफ वोट दिया और उन्होंने जो कहा मैंने उसे सुना।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि इस वोट के बाद अब हमें ब्रिटिश लोगों के लिए ब्रेक्सिट और इस देश के लिए बेहतर भविष्य बनाने के काम पर ध्यान लगाने की जरूरत है।’ मे ने  2022 के चुनावों में अपने लड़े जाने की बात को लेकर कल ही ईशारा कर दिया था। उन्होंने मतदान से पहले अपने सहकर्मियों से कहा कि उन्होंने सभी की आलोचनाएं सुनीं और वह पद से हटने से पहले ब्रेक्सिट की प्रक्रिया पूरी होती देखना चाहती हैं।  इसका मतलब है कि वह 2022 में होने वाले अगले आम चुनावों में पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed