फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diwali 2023 PM Sunak Hosts Special Event Ahead of Diwali Extends Diwali Greetings to All

Diwali 2023: दिवाली से पहले पीएम सुनक ने की विशेष कार्यक्रम की मेजबानी; सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Thu, 09 Nov 2023 07:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Nov 2023 07:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023 PM Sunak Hosts Special Event Ahead of Diwali Extends Diwali Greetings to All
Rishi Sunak - फोटो : ANI

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ऋषि सुनक ने दिवाली से पहले 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की। उन्होंने ब्रिटेन और दुनियाभर में हिंदू समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति और कई विशेष मेहमान शामिल हुए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पर लिखा गया, ' आज रात प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने अंधेरे पर प्रकाश की विजय का उत्सव दिवाली से पहले डाउनिंग स्ट्रीट में हिंदू समुदाय के मेहमानों का स्वागत किया। ब्रिटेन और दुनियाभर के लोगों को शुभ दिवाली!'

विज्ञापन

Diwali 2023 PM Sunak Hosts Special Event Ahead of Diwali Extends Diwali Greetings to All
Rishi Sunak - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में सुनक और मूर्ति अपने आधिकारिक आवास पर पारंपरिक दीपक जलाते हुए दिखे। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक दिवाली पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2023 PM Sunak Hosts Special Event Ahead of Diwali Extends Diwali Greetings to All
Rishi Sunak - फोटो : ANI

ऋषि सुनक पंजाबी मूल के हैं और हिंदू धर्म का अनुसरण करते हैं। उनका जन्म साउथेम्प्टन में हुआ था। वे यहां के मंदिर में नियमित रूप से जाते हैं। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान सुनक दंपती ने दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि मैं एक गौरवांवित हिंदू हूं। इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है। मैं ऐसा ही हूं। हमने अभी रक्षा बंधन मनाया। मेरी बहनों ने मुझे राखियां भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed