{"_id":"62ec92bc8dad57757951a9c3","slug":"uk-pm-race-rishi-sunak-wins-over-voters-in-tv-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK PM Race: टीवी डिबेट में ट्रस पर भारी पड़े सुनक, कंजरवेटिव सदस्यों और दर्शकों का जीता दिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK PM Race: टीवी डिबेट में ट्रस पर भारी पड़े सुनक, कंजरवेटिव सदस्यों और दर्शकों का जीता दिल
Fri, 05 Aug 2022 09:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 05 Aug 2022 09:17 AM IST
सार
ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी पीएम बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री चुनने की राह पर है। इसे लेकर सुनक व ट्रस द्वारा समर्थन जुटाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : twitter/@Rishi Sunak
विस्तार
ब्रिटेन में पीएम पद की दौड़ में शामिल ऋषि सुनक ने टीवी पर हुई आमने-सामने की बहस में कंजर्वेटिव पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस को पछाड़ते हुए दर्शकों का जबरदस्त समर्थन हासिल किया। एक तरफ जहां ओपिनियन पोल ने ट्रस को कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के मुकाबले समर्थन दिया। वहीं, दूसरी तरफ स्काई न्यूज की बहस में दर्शकों में बैठे लोगों ने सुनक का भारी समर्थन किया।
विज्ञापन
‘स्काई न्यूज’ पर बृहस्पतिवार रात को ‘बैटल ऑफ नंबर 10’ बहस में कंजर्वेटिव पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने उन सदस्यों को रिझाने की कोशिश की, जो चुनाव में वोट डालने के योग्य हैं लेकिन उन्होंने अभी यह निर्णय नहीं लिया कि वे किसे वोट देंगे। दोनों ने इस बात पर दलीलें दीं कि ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ (ब्रिटिश पीएम का आवास व कार्यालय) में बोरिस जॉनसन के स्थान पर उन्हें क्यों होना चाहिए।
विज्ञापन
बहस में दर्शकों के तौर पर शामिल कंजर्वेटिव सदस्यों को यह बताने के लिए कहा गया कि कौन बहस जीता। इस पर उन्होंने हाथ उठाकर सुनक के पक्ष में फैसला दिया। यह जीत ऋषि सुनक का मनोबल बढ़ाने वाली है जो हाल में हुए ज्यादातर जनमत सर्वेक्षणों में ट्रस से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
कर और महंगाई पर बहस
पूर्व वित्तमंत्री सुनक ने अपना ध्यान करों में कटौती से पहले बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने पर केंद्रित किया। इससे कुछ घंटों पहले ‘बैंक ऑफ इंग्लैंड’ ने ब्याज दरों में वृद्धि करते हुए मंदी की चेतावनी दी। ट्रस ने कहा कि मंदी अपरिहार्य नहीं है और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी की चेतावनी के मुकाबले साहसी कदम उठाने का वादा किया। सुनक ने मंदी के लिए कर के बोझ से इनकार करते हुए कहा, ‘यह पूरी तरह गलत है। मंदी की वजह महंगाई है।’
यू-टर्न के सवाल पर ट्रस की सफाई
बहस में लिज ट्रस को प्रस्तोता के. बर्ली की तीखे सवालों का सामना करना पड़ा, जिसमें उनकी नीति में लिए गए यू-टर्न के संबंध में सवाल कर पूछा गया कि क्या असली ट्रस सामने आएंगी? ट्रस की अभियान टीम ने कहा था कि यदि सरकार लंदन के बाहर रहने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के श्रमिकों को कम वेतन देती है, तो सरकार एक साल में 8.8 अरब डॉलर बचा सकती है। बाद में ट्रस ने सफाई दी कि मीडिया ने इस प्रस्ताव को गलत ढंग से पेश किया है।
सुनक बोले- मैं आम घराने से
बहस के दौरान सुनक को भी कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। साथ ही बर्ली ने उनके डिजाइनर लोफर्स (एक तरह का जूता) की पसंद को लेकर भी चुटकी ली। लोगों को लगता है कि आप उनके जूते में एक मील भी नहीं चल सकते क्योंकि आप महंगे ब्रांड के जूते में चल रहे हैं। बर्ले ने सुनक से कहा, जिनके ससुर एक अरबपति हैं। आलोचना के बीच सुनक ने कहा, वह आम घराने से आते हैं। उनके पिता एनएचएस में एक डॉक्टर थे।