{"_id":"62ec3d8eb849194dd1094763","slug":"uk-pm-race-liz-truss-was-ahead-of-rishi-sunak-in-second-survey-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK PM Race : दूसरे सर्वेक्षण में भी ब्रिटिश पीएम की दौड़ में ऋषि सुनक से आगे रहीं लिज ट्रस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK PM Race : दूसरे सर्वेक्षण में भी ब्रिटिश पीएम की दौड़ में ऋषि सुनक से आगे रहीं लिज ट्रस
Fri, 05 Aug 2022 03:13 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 05 Aug 2022 03:13 AM IST
सार
UK PM Race : ब्रिटेन (Britain) में प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की दौड़ का मुकाबला एक-एक पड़ाव पार करके आगे की ओर बढ़ रहा है। लिज ट्रस (Liz Truss) और ऋषि सुनक (Rishi Sunak) में से किसी एक को मिलने वाला जनसमर्थन ही उनकी तकदीर (Fate) का फैसला करेगा।
विज्ञापन
Rishi Sunak and Liz Truss
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UK PM Race : ब्रिटेन में पीएम बोरिस जॉनसन का स्थान लेने के लिए जारी दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक से काफी आगे हैं। यह जानकारी गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। टोरी सदस्यों के सर्वेक्षण में पाया गया कि 58 फीसदी ने ट्रस पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को इस सर्वेक्षण में सिर्फ 26 फीसदी टोरी सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि शेष 12 फीसदी अनिर्णीत रहे। यह दूसरा मतदान है जिसमें कैबिनेट मंत्री को भारतवंशी पूर्व मंत्री पर बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले यूगॉव सर्वेक्षण में दिखाया गया था कि ट्रस सभी आयु समूहों में देश के विभिन्न हिस्सों में आगे थीं। कुल मिलाकर, यदि टोरी सदस्यों के निष्कर्ष और यूगॉव के सर्वेक्षण सही हैं तो इस प्रतियोगिता को जारी रखने के लिए ऋषि सुनक को बड़े गेम-चेंजर की आवश्यकता है।
विज्ञापन
फिलहाल इसमें मुश्किलें आती दिखाई दे रही हैं। नए निष्कर्ष ऐसे वक्त में आए हैं जब एक अन्य पूर्व प्रत्याशी साजिद जाविद ने ट्रस को अपने एजेंडे की दौड़ में समर्थन देते हुए ऋषि सुनक को झटका दिया।