फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Race Debate Rishi Sunak speaks on Infosys founder Narayan Murthy Wealth and Wife Akshata Murthy tax affairs news in hindi

UK PM Race: 'सास-ससुर को लेकर गर्व महसूस करता हूं', इंफोसिस संस्थापक को लेकर पीएम उम्मीदवार ऋषि सुनक ने दिया जवाब

Mon, 18 Jul 2022 05:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Jul 2022 05:43 PM IST
सार

42 साल के सुनक से आईटीवी की डिबेट में पत्नी के टैक्स से जुड़े विवाद को लेकर सवाल पूछा गया। इसके अलावा उनसे अमेरिका की नागरिकता लेने के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने की कोशिशों पर भी सवाल किया गया। 

विज्ञापन
UK PM Race Debate Rishi Sunak speaks on Infosys founder Narayan Murthy Wealth and Wife Akshata Murthy tax affairs news in hindi
ऋषि सुनक इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति के दामाद हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस और कड़ी होती जा रही है। हालांकि, इस रेस में अभी भी भारतीय मूल के उम्मीदवार ऋषि सुनक बाकी कंजर्वेटिव सांसदों के मुकाबले अच्छी खासी बढ़त हासिल किए हुए हैं। रविवार को उन्होंने बाकी दावेदारों के साथ एक टीवी डिबेट में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के टैक्स चुकाने को लेकर उठे विवाद के साथ-साथ ससुर नारायणमूर्ति पर भी बयान दिया। 
विज्ञापन

 

UK PM Race Debate Rishi Sunak speaks on Infosys founder Narayan Murthy Wealth and Wife Akshata Murthy tax affairs news in hindi
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
किन विवादों को लेकर सुनक से पूछे गए सवाल?
42 साल के सुनक से आईटीवी की डिबेट में पत्नी के टैक्स से जुड़े विवाद को लेकर सवाल पूछा गया। इसके अलावा उनसे अमेरिका की नागरिकता लेने के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने की कोशिशों पर भी सवाल किया गया। हालांकि, ग्रीन कार्ड विवाद पर विपक्ष की तरफ से ज्यादा जोर नहीं दिया गया है, क्योंकि सुनक ने वित्त मंत्री बनने के बाद अपना आवेदन वापस ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UK PM Race Debate Rishi Sunak speaks on Infosys founder Narayan Murthy Wealth and Wife Akshata Murthy tax affairs news in hindi
इन्फोसिस के फाउंडर मेंबर नारायणमूर्ति
आरोपों पर क्या बोले ऋषि सुनक?
इन आरोपों को लेकर ऋषि सुनक ने कहा कि मैं ब्रिटेन का सामन्य टैक्स प्रदाता रहा हूं। लेकिन मेरी पत्नी दूसरे देश से हैं, इसलिए उनके टैक्स का मामला दूसरी तरह से देखा जाता है। लेकिन वे पहले ही कह चुकी हैं कि उनके टैक्स को लेकर विवाद सुलझाया जा चुका है। गौरतलब है कि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी हैं। इसके अलावा वे कंपनी में भी कई अहम जिम्मेदारियां संभालती रही हैं। ऐसे में उनकी कमाई का एक जरिया भारत से होने वाली इनकम है। इसी कमाई पर चुकाए जाने वाले टैक्स को लेकर बीते साल ब्रिटेन में विवाद उठा था।
विज्ञापन

सुनक ने अपनी पत्नी के परिवार का बचाव करते हुए कहा, "मेरी पत्नी के परिवार की संपत्ति को लेकर काफी टिप्पणियां होती हैं। तो मुझे इसका सीधा जवाब देना चाहिए, क्योंकि अब यह जरूरी है। मेरे सास-ससुर ने जो कुछ भी बनाया है, मैं उसको लेकर गर्व महसूस करता हूं।" उन्होंने कहा, "मेरे ससुर के पास कुछ भी नहीं था। सिर्फ एक सपना और मेरी सास की ओर से बचाए गए कुछ पाउंड्स। उन्होंने उससे दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे सम्मानित और सबसे सफल कंपनियों में से एक को खड़ा किया। यह कंपनी आज ब्रिटेन में भी हजारों लोगों को नौकरी दे रही है।"

सुनक ने कहा कि यह एक जबरदस्त कहानी है और मैं इस पर गर्व महसूस करता हूं। एक प्रधानमंत्री के तौर पर मैं यह सुनिश्चित करुंगा कि यहां भी लोग अपने घरों में ऐसी ही कहानियां सच कर सकें। गौरतलब है कि ऋषि सुनक को इस डिबेट का विजेता घोषित किया गया। मजेदार बात यह है कि डिबेट को देखने वाले लोगों का जो पोल कराया गया, उनमें सुनक टॉप पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed