{"_id":"676a84fdb315d8d5e60955cc","slug":"uk-pm-keir-starmer-hopes-for-peace-in-middle-east-in-christmas-message-news-in-hindi-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: PM स्टार्मर ने क्रिसमस पर मध्य पूर्व के लिए शांति और भाईचारे की अपील की; कहा- यह सभी के लिए आसान समय नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: PM स्टार्मर ने क्रिसमस पर मध्य पूर्व के लिए शांति और भाईचारे की अपील की; कहा- यह सभी के लिए आसान समय नहीं
Tue, 24 Dec 2024 03:27 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 24 Dec 2024 03:27 PM IST
सार
क्रिसमस से पहले जारी किए गए एक वीडियो संदेश में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखें।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की स्टार्मर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर कोई क्रिसमस को लेकर उत्साहित है। ऐसे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वे मध्य पूर्व, जो क्रिसमस की कहानी का जन्मस्थान है, में शांति की कामना करेंगे और सभी के लिए उज्जवल भविष्य की उम्मीद करेंगे।
विज्ञापन
'आसपास के लोगों का रखें ख्याल'
डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा बुधवार को क्रिसमस से पहले जारी किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखें। उन्होंने विशेष रूप से उन सशस्त्र बलों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जो देश भर में लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इस क्रिसमस पर मैं शांति की कामना करूंगा। विशेष रूप से मध्य पूर्व में, जो क्रिसमस की कहानी का जन्मस्थान है। मैं हर व्यक्ति के लिए एक बेहतर व उज्जवल भविष्य की उम्मीद करूंगा और क्रिसमस से मिलने वाली खुशी और आश्चर्य का जश्न मनाऊंगा।'
विज्ञापन
मुश्किल समय में हम एक दूसरे के लिए: पीएम
उन्होंने आगे कहा, 'यह त्योहार याद दिलाता है कि क्या वास्तव में महत्वपूर्ण है, जैसे परिवार, मित्रता और सभी लोगों के बीच भाईचारा। इन उत्सवों में, साथ ही मुश्किल समय में भी हम एक दूसरे के लिए मौजूद हैं। मैं खास तौर पर उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो इस साल अपना क्रिसमस दूसरों की सेवा में बिताएंगे। हमारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन सेवाओं, हमारे सशस्त्र बलों और चर्चों व चैरिटी में जो इस क्रिसमस पर हर व्यक्ति का स्वागत करेंगे।'
और क्या कुछ बोले स्टार्मर ?
पीएम स्टार्मर ने कहा, 'क्योंकि मुझे पता है कि यह हर किसी के लिए आसान समय नहीं है और संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस क्रिसमस पर अकेले हैं। जो कठिन समय से गुजर रहे हैं या किसी प्रियजन को खो रहे हैं। आप अकेले नहीं हैं, क्योंकि जब ईसाई ईसा मसीह के जन्म का उत्सव मनाते हैं, तो क्रिसमस की कहानी हम सभी को एक-दूसरे तक पहुंचने की याद दिलाती है। एक-दूसरे का ख्याल रखने और हमारे आस-पास के लोगों का ख्याल रखने की भी याद दिलाती है।'
इससे पहले डाउनिंग स्ट्रीट ने संकेत दिया था कि स्टार्मर और उनका परिवार बकिंघमशायर में चेकर्स में प्रधानमंत्री के कंट्री रिट्रीट में क्रिसमस मनाएंगे। जुलाई के आम चुनाव के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभालने के बाद से वह अपने पहले पारिवारिक अवकाश के लिए कुछ दिनों के लिए विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं।