{"_id":"628e28b82a1d9b33aa54a558","slug":"uk-partygate-report-critical-of-downing-street-leadership-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Partygate Report: पार्टीगेट जांच रिपोर्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय के वर्क कल्चर पर सवाल उठाए गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK Partygate Report: पार्टीगेट जांच रिपोर्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय के वर्क कल्चर पर सवाल उठाए गए
Wed, 25 May 2022 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 May 2022 06:31 PM IST
सार
कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर ब्रिटेन के सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन संबंधी जांच रिपोर्ट में शीर्ष पर बैठे लोगों समेत प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय में नियमों के उल्लंघन की 'संस्कृति' को दोषी ठहराया गया है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सू ग्रे की यह बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई।
रिपोर्ट में कहा गया, ऐसी संस्कृति के लिए 'वरिष्ठ नेतृत्वकारी दल... को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जिसने कार्यक्रमों को होने दिया, जिनका 'आयोजन नहीं होना चाहिए था।' ग्रे ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय का हवाला देते हुए कहा कि नंबर-10 नेतृत्व करने और फैसले लेने के मामले में विफल रहा।
उन्होंने जॉनसन सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन के संबंध में 16 कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जांच की। वहीं, एक अन्य पुलिस जांच में जॉनसन समेत 83 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
पार्टीगेट का मामला सामने आने के बाद जॉनसन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था। उन्होंने इसके लिए खेद जताया लेकिन निजी स्तर पर कुछ भी गलत करने से इनकार किया था।
ग्रे की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अभियान 'हिलमैन' के अंतर्गत जांच शुरू की थी। पिछले सप्ताह पूरी हुई इस जांच के आधार पर 83 लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है, जिनमें प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, उनकी पत्नी कैरी जॉनसन और ब्रिटिश मंत्री ऋषि सुनक का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि इन सभी पर कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।