फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uk Missing Indian student gurashman singh bhatia found dead police appeal for information

Britain: लापता भारतीय छात्र का शव बरामद, ब्रिटेन पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Thu, 21 Dec 2023 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

गुरशमन सिंह 14 दिसंबर की रात मार्श वाल इलाके में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसके बाद ही वह लापता हो गया था। गुरशमन सिंह भाटिया ब्रिटेन की लोबोर्ग यूनिवर्सिटी से डिजिटल फाइनेंस में एमएससी कर रहा था। 

विज्ञापन
uk Missing Indian student gurashman singh bhatia found dead police appeal for information
लापता भारतीय छात्र सीसीटीवी फुटेज में हुआ था कैद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में लापता भारतीय छात्र गुरशमन सिंह भाटिया का शव बरामद हुआ है। ब्रिटेन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह घटना के बारे में अगर कोई भी जानकारी रखते हैं तो पुलिस को सूचित करें। बता दें कि गुरशमन सिंह भाटिया ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई कर रहा था और 14 दिसंबर की रात को लापता हो गया था। अब पूर्वी लंदन के केनरी वार्फ इलाके में एक झील से उसका शव बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने की लोगों से सूचना देने की अपील
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फोन और फाइनेंशियल डाटा की भी जांच की जा रही है। ब्रिटिश पुलिस के अधिकारी जेम्स कॉनवे ने बताया कि 'हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और कोई भी जानकारी मिलने के बाद जानकारी दी जाएगी। हमने गुरशमन सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जो उसके लापता होने से कुछ देर पहले का है। हमने लोगों से अपील की है कि जिसने भी उसे मार्श वाल इलाके में 14 दिसंबर की शाम या 15 दिसंबर की सुबह देखा हो, वह हमसे संपर्क करे।' 
विज्ञापन


14 दिसंबर की रात को लापता हुआ था गुरशमन सिंह
गुरशमन सिंह 14 दिसंबर की रात मार्श वाल इलाके में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसके बाद ही वह लापता हो गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। बता दें कि भारतीय छात्र के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय मूल के छात्रों ने उसे खोजने की अपील की थी। गुरशमन सिंह भाटिया ब्रिटेन की लोबोर्ग यूनिवर्सिटी से डिजिटल फाइनेंस में एमएससी कर रहा था। बीते हफ्ते वह ब्रिटेन में लापता हो गया था, जिसके बाद भारत में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इसकी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed