फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Labour Party launched Labour Indians new diaspora outreach for general elections David Lammy

UK: विपक्षी पार्टी ने प्रवासी भारतीयों से जुड़ने को शुरू की 'लेबर इंडियंस' पहल, लैमी ने भारत को बताया महाशक्ति

Thu, 29 Feb 2024 03:42 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 29 Feb 2024 03:42 PM IST
सार

लेबर पार्टी के विदेश मामलों के सचिव डेविड लैमी ने लंदन में संसद भवन परिसर में 'लेबर इंडियंस' पहल का शुभारंभ किया। भारत को महाशक्ति बताते हुए लैमी ने कहा कि भारत की रणनीतिक साझेदारी दलगत राजनीतिक से परे है। 

विज्ञापन
UK Labour Party launched Labour Indians new diaspora outreach for general elections David Lammy
डेविड लैमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में इस साल के आखिर में होने वाले आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी अपनी नैया पार लगाने के लिए ब्रिटिश भारतीयों को साधने में जुट गई है। लेबर पार्टी ने प्रवासी भारतीयों से जुड़ने और सत्ता में आने के बाद एक साल में भारत के साथ बातचीत को मजबूत करने के मकसद से नया प्रवासी आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है। लेबर पार्टी के विदेश मामलों के सचिव डेविड लैमी ने लंदन में संसद भवन परिसर में 'लेबर इंडियंस' पहल का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने अपनी हालिया भारत यात्रा का जिक्र किया। साथ ही लैमी ने लेबर पार्टी के आगामी चुनाव में जीतने पर भारत-ब्रिटेन साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को साझा किया। भारत को महाशक्ति बताते हुए लैमी ने कहा कि भारत की रणनीतिक साझेदारी दलगत राजनीतिक से परे है। उन्होंने कहा, उद्यमशीलता, इनोवेशन, वैज्ञानिक, औद्योगिक आधार और बड़ी आबादी के साथ एक महाशक्ति है।
विज्ञापन


लैमी ने कहा, हालांकि भारत के सामने अभी भी चुनौतियां हैं। लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस भू-राजनीतिक समय में ब्रिटेन को यह समझना बेहद महत्वपूर्ण है कि भारत दुनिया की एक महाशक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन हैं, क्योंकि रणनीतिक रूप से दोनों देशों के बीच बहुत मजबूत संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेरेमी कॉर्बिन के कार्यकाल में भारत विरोधी टिप्पणी पर सफाई....
पूर्व लेबर नेता जेरेमी कॉर्बिन के नेतृत्व में पार्टी से जुड़ी कुछ भारत विरोधी बयानबाजी के बारे में पूछे जाने पर लैमी ने कहा कि लेबर पार्टी ने नई यात्रा शुरू की है और कीर स्टार्मर के नेतृत्व में पार्टी ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा स्पष्ट है। हम कॉर्बिन के वर्षों के कार्यकाल को राजनीतिक रूप से पार्टी के लिए असफल मानते हैं। मुझे लगता है कि कॉर्बिन के कार्यकाल में भारतीय समुदाय के बीच पार्टी को लेकर ऐसी धारणा बनी थी। लेकिन उनकी भारत यात्रा इस धारणा से हटकर देखने को लेकर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed