{"_id":"63b02a1577caed227d6ae2e1","slug":"uk-hospital-texts-patients-they-have-cancer-r-instead-of-merry-christmas-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से ऐसी गलती न हो: आपको कैंसर है...ब्रिटेन के अस्पताल ने मरीजों को मैरी क्रिसमस की जगह भेज दिया यह मैसेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गलती से ऐसी गलती न हो: आपको कैंसर है...ब्रिटेन के अस्पताल ने मरीजों को मैरी क्रिसमस की जगह भेज दिया यह मैसेज
Sat, 31 Dec 2022 05:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:54 PM IST
सार
मामला दक्षिण यॉर्कशायर के एस्केर्न मेडिकल सेंटर का है। यहां 23 दिसंबर को अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां इलाज करा रहे मरीजों को मैरी क्रिसमस की जगह कैंसर का मैसेज भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के एक अस्पताल से अजीब सा मामला सामने आया है। यहां अस्पताल प्रशासन ने अपने मरीजों को क्रिसमस का मैसेज भेजने की जगह कैंसर का मैसेज भेज दिया। इस तरह का मैसेज आने से मरीज सकते में आ गए और घबरा गए।
विज्ञापन
मामला दक्षिण यॉर्कशायर के एस्केर्न मेडिकल सेंटर का है। यहां 23 दिसंबर को अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां इलाज करा रहे मरीजों को मैरी क्रिसमस विश करने के लिए मैसेज भेजा। हालांकि, गलती से सभी मरीजों के पास फेफड़े का कैंसर होने का मैसेज चला गया। यह मैसेज करीब 1500 लोगों को भेजा गया।
विज्ञापन
अस्पताल ने मांगी माफी
जैसे ही अस्पताल प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई कि उनके स्तर से मरीजों को गलत मैसेज चला गया है। प्रशासन ने माफी मांगते हुए दूसरा मैसेज भेजा। इसमें लिखा, पिछले मैसेज के लिए हम माफी मांगते हैं। यह गलती से भेजा गया था। 'हम आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन