{"_id":"6935552c611a60ee2509b974","slug":"uk-heathrow-airport-emergency-situation-news-in-london-unknown-gas-spray-causes-panic-hindi-update-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heathrow Airport Emergency: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पेपर स्प्रे की घटना, एक शख्स गिरफ्तार; उड़ानें प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Heathrow Airport Emergency: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पेपर स्प्रे की घटना, एक शख्स गिरफ्तार; उड़ानें प्रभावित
Sun, 07 Dec 2025 03:51 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:51 PM IST
सार
Heathrow Airport Emergency: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार सुबह कुछ लोगों पर पेपर स्प्रे से हमला किया गया। यह हमला एक समूह ने किया और बाद में वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। इस घटना को आतंकवाद से जुड़ा मामला नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
हीथ्रो एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हुई पेपर स्प्रे की घटना के बाद एक व्यक्ति को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई उड़ानों में देरी हुई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, यह मामला आतंकवाद से जुड़ा नहीं है और घायलों की हालत जीवन-हानिकारक नहीं है।
यह भी पढ़ें - India-US Ties: पांच दिवसीय भारत दौरे पर शीर्ष अमेरिकी राजनयिक हूकर; रणनीतिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग पर होगा जोर
दो लोगों के बीच विवाद के बाद हुई पेपर स्प्रे की घटना
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना उन लोगों के बीच हुए विवाद से जुड़ी है जो एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने बताया, 'कई लोगों पर पेपर स्प्रे का उपयोग किया गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है।'
विज्ञापन
लंदन एंबुलेंस सेवा से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी। हीथ्रो एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम इमरजेंसी सेवाओं की मदद से इस घटना को संभाल रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से जानकारी जरूर लें।' पुलिस के सशस्त्र अधिकारी और लंदन एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें - Taiwan: ताइवान के करीब चीन ने बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, गश्त करते दिखे दो विमान और सात नौसैनिक जहाज
पुलिस ने कहा- घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं
मेट पुलिस के कमांडर पीटर स्टीवंस ने बताया कि, 'घटना एक विवाद से शुरू हुई जो आगे बढ़कर हमले में बदल गई। हमारी टीम ने मौके पर तेजी से कार्रवाई की। यात्री सुरक्षित रहें इसके लिए एयरपोर्ट पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है और लोगों से सहयोग की अपील की। पुलिस ने कहा है कि घटना के बारे में कोई भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति आगे आए और जांच में मदद करें।
अन्य वीडियो-

Our teams are currently responding to an incident involving the emergency services in the Terminal 3 multi-storey car park. Passengers are advised to allow extra time when travelling to the airport and to check with their airline for any queries.
— Heathrow Airport (@HeathrowAirport) December 7, 2025
यह भी पढ़ें - Taiwan: ताइवान के करीब चीन ने बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, गश्त करते दिखे दो विमान और सात नौसैनिक जहाज
पुलिस ने कहा- घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं
मेट पुलिस के कमांडर पीटर स्टीवंस ने बताया कि, 'घटना एक विवाद से शुरू हुई जो आगे बढ़कर हमले में बदल गई। हमारी टीम ने मौके पर तेजी से कार्रवाई की। यात्री सुरक्षित रहें इसके लिए एयरपोर्ट पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है और लोगों से सहयोग की अपील की। पुलिस ने कहा है कि घटना के बारे में कोई भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति आगे आए और जांच में मदद करें।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन