फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK general election rishi sunak or keir starmer who will be britain next pm know survey prediction

UK: ऋषि सुनक या कीर स्टर्मर, कौन होगा ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री? जानिए क्या कहते हैं सर्वे

Sun, 30 Jun 2024 10:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jun 2024 10:40 AM IST
सार

विभिन्न सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। विभिन्न सर्वेक्षणों में बताया गया है कि 14 साल से ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज कंजर्वेटिव पार्टी की, अगर कोई बहुत बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो, इस बार विदाई लगभग तय है। 

विज्ञापन
UK general election rishi sunak or keir starmer who will be britain next pm know survey prediction
कीर स्टर्मर और ऋषि सुनक - फोटो : एक्स/@कीर स्टर्मर @ऋषि सुनक

विस्तार

ब्रिटेन में आम चुनाव के मतदान में महज चार दिन का समय बाकी है। कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व मौजूदा पीएम ऋषि सुनक कर रहे हैं, वहीं लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर हैं। इन्हीं दोनों नेताओं में से कोई एक चुनाव के बाद ब्रिटेन की कमान संभालेगा। विभिन्न सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। विभिन्न सर्वेक्षणों में बताया गया है कि 14 साल से ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज कंजर्वेटिव पार्टी की, अगर कोई बहुत बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो, इस बार विदाई लगभग तय है। 
विज्ञापन


सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत
सर्वे एजेंसी YouGov के अनुमान के मुताबिक लेबर पार्टी आगामी चुनाव में 422 से 456 सीटें जीत सकती हैं। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी महज 72-140 सीटों पर ही सिमट सकती है, जो कि पार्टी की मौजूदा संख्या की तुलना में बड़ी गिरावट है। ब्रिटेन के सट्टा बाजार में कीर स्टर्मर के ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने पर बड़ा सट्टा लग रहा है, वहीं ऋषि सुनक की संभावना काफी कम है। एक अन्य इप्सोस सर्वे के अनुसार, लेबर पार्टी को ब्रिटेन के आम चुनाव में 453 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कंजर्वेटिव पार्टी को 115 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं लिबरल डेमोक्रेट पार्टी को 38 सीटें, स्कॉटिश नेशनल पार्टी को 15 और ग्रीन और रिफॉर्म यूके पार्टी को 3-3 सीटें मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं की पहली डिबेट में हुई गरमा-गरमी
मंगलवार को ब्रिटेन में पीएम पद के उम्मीदवारों ऋषि सुनक और कीर स्टर्मर के बीच बहस भी हुई, जिसमें दोनों के बीच काफी गरमा-गरमी देखने को मिली। सुनक ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आरोप लगाया कि अगर लेबर पार्टी की सरकार बनी तो वे लोगों पर अतिरिक्त टैक्स लाद देंगे। हालांकि कीर स्टर्मर ने इन दावों को खारिज कर दिया। स्टर्मर ने सुनक को अप्रवासन के मुद्दे पर घेरा और सुनक सरकार द्वारा लाई गई विवादित रवांडा नीति पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी नीतियों पर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed