फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK general election high number of british indian mp set to deliver more diverse parliament rishi sunak

UK: ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ रहा भारतीय मूल के लोगों का दबदबा, कई अल्पसंख्यक उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Thu, 04 Jul 2024 02:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 04 Jul 2024 02:22 PM IST
सार

इसलिंगटन नॉर्थ सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर प्रफुल नरगुंड चुनाव लड़ रहे हैं। यहीं से लेबर पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता जेरेमी कोर्बिन बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। कोर्बिन को लेबर पार्टी ने बर्खास्त कर दिया था। 

विज्ञापन
UK general election high number of british indian mp set to deliver more diverse parliament rishi sunak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव में अच्छी खासी संख्या में भारतीय मूल के सांसद जीतकर संसद पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि ब्रिटेन की आगामी संसद देश के इतिहास की सबसे विविधतापूर्ण संसद हो सकती है, जहां अल्पसंख्यक वर्गों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। ब्रिटेन के फ्यूचर थिंक टैंक की समीक्षा में ऐसा दावा किया जा रहा है। लेबर पार्टी से सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक वर्ग से सांसद चुने जा सकते हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में दावा किया जा रहा है कि लेबर पार्टी को आगामी चुनाव में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है। 
विज्ञापन


नई संसद में 14 प्रतिशत सांसद अल्पसंख्यक वर्ग से हो सकते हैं 
थिंक टैंक के अनुसार, अगली संसद में 14 प्रतिशत सांसद अल्पसंख्यक वर्ग से हो सकते हैं। साल 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे, उनमें से कई इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के आलोक शर्मा और लेबर पार्टी के विरेंद्र शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इलिंग साउथहॉल सीट पर बड़ी संख्या में पंजाबी मूल के मतदाता हैं। यही वजह है कि इस सीट से भारतीय मूल के दो उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं, जिनमें संगीत कौर और जगिंदर सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा इसलिंगटन नॉर्थ सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर प्रफुल नरगुंड चुनाव लड़ रहे हैं। यहीं से लेबर पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता जेरेमी कोर्बिन बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। कोर्बिन को लेबर पार्टी ने बर्खास्त कर दिया था। 
विज्ञापन


इन सीटों पर भारतीय मूल के उम्मीदवार
इफोर्ड साउथ सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर जस अटवाल, डर्बी साउथ सीट से बैगी शंकर, साउथंपटन टेस्ट से सतवीर कौर, हडर्सफील्ड सीट से हरप्रीत उप्पल चुनाव लड़ रहे हैं। इंदौर में जन्मे लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल लीसेस्टर ईस्ट सीट से पहली बार सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला ब्रिटिश भारतीय कंजर्वेटिव उम्मीदवार शिवानी राजा से है। इस सीट पर भारतीय मूल के मतदाताओं की अच्छी खासी तादाद है। इस सीट पर सभी की निगाहें लगी रहेंगी, क्योंकि यहां से लंबे समय तक सांसद रहे गोवा मूल के कीथ वाज भी इस बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन वेस्ट से सॉलिसिटर वारिंदर जूस और स्मेथविक से गुरिंदर सिंह जोसन लेबर पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में जन्मे कनिष्क नारायण वेल्स से पहले भारतीय मूल के सांसद के रूप में चुने जाने की उम्मीद कर रहे हैं, और सोनिया कुमार डुडले में जीत हासिल करने में जुटी हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के लिए, स्टोक-ऑन-ट्रेंट सेंट्रल में चंद्र कन्नेगंती और हेंडन में अमीत जोगिया विपक्षी लेबर पार्टी के पक्ष में लगातार पूर्वानुमानित दौड़ में कठिन लड़ाई का सामना कर रहे हैं। साथ ही नॉर्थ वेस्ट कैम्ब्रिजशायर से कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद शैलेश वारा, साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर से गगन मोहिंद्रा और ईस्ट सरे से क्लेयर कॉउटिन्हो भी चुनाव में अपनी किस्मत फिर से आजमा रहे हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड और नॉर्थलेर्टन से चुनाव लड़ रेह हैं। सुनक की पूर्व सहयोगी प्रीति पटेल एसेक्स में विथम और सुएला ब्रेवरमैन फेयरहम और वाटरलूविल सीट से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed