फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK foreign minister James Cleverly in China to manage relations

China-UK: ड्रैगन के साथ रिश्ते सुधारने चीन पहुंचे ब्रिटेन के विदेश मंत्री क्लेवरली, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Wed, 30 Aug 2023 06:51 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Aug 2023 06:51 PM IST
सार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने इन दिनों चीन यात्रा पर हैं, माना जा रहा है ब्रिटेन चीन के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहता है। इसके मद्देनजर यह यात्रा पांच साल से अधिक समय में किसी ब्रिटिश शीर्ष नेता की चीन की पहली यात्रा है।

विज्ञापन
UK foreign minister James Cleverly in China to manage relations
UK Foreign Secretary James Cleverly - फोटो : gov.uk

विस्तार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने इन दिनों चीन यात्रा पर हैं, माना जा रहा है ब्रिटेन चीन के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहता है। इसके मद्देनजर यह यात्रा पांच साल से अधिक समय में किसी ब्रिटिश शीर्ष नेता की चीन की पहली यात्रा है। जेम्स क्लेवरली ने अपने यात्रा के दौरान चीन के उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


क्लेवरली ने बुधवार को कहा कि मैंने चीनी सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ कई बार बातचीत की है और मैंने उनमें से हर एक बैठक में मानवाधिकारों को उठाया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर न केवल द्विपक्षीय रूप से, बल्कि संयुक्त राष्ट्र में भी व्यापक चर्चा होती है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने सबसे पहले उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की और कहा कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत और स्थिर विकास को और बढ़ावा देगी। बाद में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात करेंगे, जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के विदेशी मामलों के शीर्ष अधिकारी हैं और हाल ही में अपने पूर्ववर्ती किन गैंग के अज्ञात रूप से लापता होने के बाद विदेश मंत्री का कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को नहीं कर सकते नजरअंदाज
क्लेवरली ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम विभिन्न मुद्दों पर चीन के साथ अपने संबंधों का प्रबंधन करें। जलवायु परिवर्तन से लेकर महामारी की रोकथाम तक, आर्थिक अस्थिरता से लेकर परमाणु प्रसार तक कोई भी महत्वपूर्ण वैश्विक समस्या चीन के बिना हल नहीं की जा सकती। चीन के आकार, इतिहास और वैश्विक महत्व का मतलब है कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।


आगे उन्होंने कहा कि चीन वैश्विक मंच पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और जिम्मेदारी का मतलब है कि चीन अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और दायित्वों को पूरा कर रहा है। वहीं, ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि क्लेवरली की बीजिंग यात्रा का उद्देश्य ब्रिटिश हितों को आगे बढ़ाने और उनकी रक्षा करने के लिए संचार के चैनलों को मजबूत करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed