फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK firm spotlights Indians behind craft drinks on International Women’s Day

UK: ब्रिटेन के पेय उद्योग में नई ऊंचाइयां छू रहीं भारतीय महिलाएं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान

Sat, 08 Mar 2025 05:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Mar 2025 05:05 PM IST
सार

UK: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रिटेन में उन भारतीय महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने पेय उद्योग के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। महाराजा ड्रिंक्स कंपनी ने बताया कि पहले इस उद्योग में पुरुषों का दबदबा था, लेकिन अब महिलाएं भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
UK firm spotlights Indians behind craft drinks on International Women’s Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

'महाराजा ड्रिंक्स' कंपनी भारत में तैयार पेय उत्पादों को ब्रिटेन के बाजारों में पहुंचा रही है। कंपनी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन भारतीय महिलाओं का सम्मान किया, जो इस उद्योग में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। इस कंपनी का शुभारंभ हाल ही में किया गया। 

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि शराब उद्योग पर पारंपरिक रूप से पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में भारतीय महिलाओं द्वारा संचालित पेय उद्यमों और व्यवसायों की बाढ़ आ गई है। एक महिला ने बैंकिंग क्षेत्र को छोड़ बारटेंडिंग शुरू की है और अब वह अपने घर में रम बनाती हैं। वह दार्जिलिंग में एक चाय उद्यम के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इस चाय उद्यम से आठ गांवों की 350 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। 'महाराजा ड्रिंक्स' ने कहा कि वह महिलाओं के कौशल को ब्रिटेन में मुकाम दिलाने के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन

 
ब्रिटेन में शराब खरीदने वालों में अधिकांश महिलाएं
'महाराजा ड्रिंक्स' की सोफिया लोंगी बताती हैं कि ब्रिटेन में बेची जाने वाली अधिकांश शराब महिलाएं खरीदती हैं। अधिकांश महिलाएं शराब बना रही हैं, बेच रही हैं और शराब के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा, महाराजा ड्रिंक्स में शराब की आपूर्तिकर्ता भी महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के फलों से बनाती है रिदम वाइनरी
विदिता मुंगी 'रिदम वाइनरी' कंपनी चलाती हैं, जो लगातार अपनी पहचान रही है। यह कंपनी विभिन्न फलों को मिलाकर पेय बनाती है। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के खेतों-बागानों से फलों का उपयोग किया जाता है। नासिक की किरण पाटिल 'रेवेइलो वाइन्स' नाम का व्यवसाय चलाती हैं। वह कला और विज्ञान के तालमेल के साथ सौ फीसदी शाकाहारी मादक पेय बनाती हैं।


महाराजा ड्रिंक्स ने दो महिलाओं के काम को दिया बढ़ावा
कस्तूरी बनर्जी पहले बैंकर थीं, लेकिन अब वह बारटेंडर बन गई हैं। उन्होंने 'स्टिलडिस्टिलिंग स्पिरिट्स' नाम की कंपनी शुरू की है, जो माका जाई नाम की सफेद और गोल्ड रम बनाती है। वर्णा भट एक भारतीय वोडका 'रहस्य' की निर्माता हैं, जो स्थानीय समाग्री का उपोयग करके बनाई जाती है। गैर-मादक पेय पदार्थों के क्षेत्र में महाराजा ड्रिंक्स ने दो महिलाओं के काम को बढ़ावा दिया है। पहली हुस्ना तारा प्रकाश हैं, जो दार्जिलिंग की पहाड़ियों से ग्लेनबर्न चाय बनाती हैं। दूसरी मुस्कान खन्ना हैं, जो कन्नूर में टी एन टीज नाम का महिला नेतृत्व वाला चाय उद्यम चलाती हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed