फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Exit Poll Huge Win For Labour Party Historic Loss For Rishi Sunak

UK Exit Poll: एग्जिट पोल में लेबर पार्टी को 410 सीटें मिलने का अनुमान; ऋषि सुनक की ऐतिहासिक हार के संकेत

Fri, 05 Jul 2024 03:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 03:49 AM IST
सार

ब्रिटेन में आम चुनाव के सर्वेक्षण से पता चला कि लेबर 650 सीटों वाली संसद में 410 सीटें जीतेगी, जिससे कंजर्वेटिव के नेतृत्व वाली 14 साल की सरकार का अंत होगा। सुनक की पार्टी को केवल 131 सीटें मिलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
UK Exit Poll Huge Win For Labour Party  Historic Loss For Rishi Sunak
कीर स्टार्मर और ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई

विस्तार

 ब्रिटेन में आज आम चुनाव है। चुनाव परिणाम से पहले बृहस्पतिवार को एग्जिट पोल आ चुका है। इसके अनुसार लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री होंगे। वहीं, ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक हार का एग्जिट पोल में संकेत दे दिया गया है। सर्वेक्षण से पता चला कि लेबर 650 सीटों वाली संसद में 410 सीटें जीतेगी, जिससे कंजर्वेटिव के नेतृत्व वाली 14 साल की सरकार का अंत होगा। सुनक की पार्टी को केवल 131 सीटें मिलने का अनुमान है। 

विज्ञापन


बता दें कि ब्रिटेन में हुए पिछले छह राष्ट्रीय चुनावों में केवल 2015 के एग्जिट पोल के नतीजे गलत आए हैं। जब सर्वेक्षण में त्रिशंकु संसद की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि, इस दौरान कंजर्वेटिवों ने बहुमत हासिल किया था। 
विज्ञापन


ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मई में अचानक चुनाव की घोषणा की थी। सुनक की इस घोषणा ने अपनी ही पार्टी के कई लोगों को चौंका दिया था, क्योंकि सर्वेक्षणों में कंजर्वेटिव लेबर पार्टी से लगभग 20 अंकों से पीछे थे। सुनक को उम्मीद थी कि चुनाव से अंकों का ये अंतर कम हो जाएगा, लेकिन इसका विपरीत असर रहा। चुनाव की घोषणा के बाद से ही सभी का ध्यान प्रधानमंत्री की कंजर्वेटिव पार्टी के अलावा लेबर पार्टी के उम्मीदवार और विपक्ष के नेता कीर स्टार्मर पर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि सुनक ने जब चुनाव की घोषणा की तो डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर बारिश में भीगने से उनकी बुरी शुरुआत हुई। वहीं, कंजर्वेटिव उम्मीदवार चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही जुए के घोटाले में फंस गए। वहीं, फ्रांस में डी-डे स्मारक कार्यक्रमों से टीवी साक्षात्कार देने के लिए सुनक के जल्दी चले जाने से दिग्गज नाराज हो गए। यहां तक कि सुनक की पार्टी के लोगों ने ही प्रधानमंत्री के इस कदम को नुकसानदेह बता दिया और कहा कि इससे उनके राजनीतिक कौशल पर सवाल खड़े हो गए हैं। 


सर्वेक्षणों से पता चला है कि लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर के लिए लोगों में कोई बड़ा उत्साह नहीं था। हालांकि, मतदाताओं को स्टार्मर का यह संदेश पसंद आया कि यह बदलाव का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed