{"_id":"67d0a9cedd5905760a026fa0","slug":"us-tarrif-issue-white-house-press-secretary-karoline-leavitt-on-india-policy-trump-reciprocity-belief-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Tarrif Issue: भारत अमेरिकी शराब पर 150 फीसदी, जबकि कृषि उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाता है, ट्रंप की चाह- संतुलन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Tarrif Issue: भारत अमेरिकी शराब पर 150 फीसदी, जबकि कृषि उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाता है, ट्रंप की चाह- संतुलन
Wed, 12 Mar 2025 02:53 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:53 AM IST
सार
भारत अमेरिकी शराब पर 150 फीसदी टैरिफ लगाता है। ये दावा किया है व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पारस्परिकता में विश्वास करते हैं। लेविट ने उच्च टैरिफ को निर्यात में अड़चन बताया।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि भारत की नीतियों के कारण निर्यात को प्रोत्साहित करने में अड़चनें आ सकती हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने टैरिफ की दरों का जिक्र कर कहा कि भारत अमेरिकी शराब पर 150 फीसदी टैरिफ लगाता है। उन्होंने पूछा, 'क्या आपको लगता है कि इससे केंटकी बॉर्बन को भारत में निर्यात करने में मदद मिलेगी? मुझे ऐसा नहीं लगता।'
अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के हितों का ध्यान रखने वाला राष्ट्रपति चाहिए
लेविट ने कहा, 'भारत कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है। जापान चावल पर 700 फीसदी टैरिफ लगाता है।' व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में देश की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, 'ट्रंप पारस्परिकता में विश्वास करते हैं और अब समय आ गया है कि हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति हो जो वास्तव में अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के हितों का ध्यान रखे।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- US: कनाडा और अमरिका के बीच शुरू हुआ टैरिफ वॉर! ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर 50% शुल्क लगाने का किया एलान
अमेरिका का आरोप- वैश्विकतावादी देश को सालों से लूट रहे हैं
उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, कनाडा पिछले कई दशकों से हमारे साथ बिल्कुल भी निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर रहा है। समय बीतने के साथ टैरिफ बढ़ सकते हैं। बकौल लेविट, 'सालों से, वैश्विकतावादी अमेरिका को लूट रहे हैं। वे अमेरिका से पैसा ले रहे हैं, और हम बस उसमें से कुछ हिस्सा वापस पाने के लिए टैरिफ से जुड़े फैसले कर रहे हैं। हम अपने देश के साथ उचित व्यवहार करने जा रहे हैं।'
यह भी पढ़ें- US: ट्रंप के टैरिफ युद्ध से वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका, वॉल स्ट्रीट में बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली
ट्रंप निष्पक्ष और संतुलित व्यापार व्यवहार चाहते हैं
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अमेरिका पर अलग-अलग देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ पर दुख जताया। भारत द्वारा अमेरिकी शराब और कृषि उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ का उल्लेख करते हुए मंगलवार (स्थानीय समय) को एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पारस्परिकता में विश्वास करते हैं और सभी देशों के साथ निष्पक्ष और संतुलित व्यापार व्यवहार चाहते हैं।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
#WATCH | Washington, DC: Press Secretary Karoline Leavitt says, "...Look at India, 150 per cent tariff on American alcohol. Do you think that's helping Kentucky Bourbon be exported to India? I don't think so. 100 per cent tariff on agricultural products from India...President… pic.twitter.com/fctjCHogsv
— ANI (@ANI) March 11, 2025
विज्ञापन
अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के हितों का ध्यान रखने वाला राष्ट्रपति चाहिए
लेविट ने कहा, 'भारत कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है। जापान चावल पर 700 फीसदी टैरिफ लगाता है।' व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में देश की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, 'ट्रंप पारस्परिकता में विश्वास करते हैं और अब समय आ गया है कि हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति हो जो वास्तव में अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के हितों का ध्यान रखे।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- US: कनाडा और अमरिका के बीच शुरू हुआ टैरिफ वॉर! ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर 50% शुल्क लगाने का किया एलान
अमेरिका का आरोप- वैश्विकतावादी देश को सालों से लूट रहे हैं
उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, कनाडा पिछले कई दशकों से हमारे साथ बिल्कुल भी निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर रहा है। समय बीतने के साथ टैरिफ बढ़ सकते हैं। बकौल लेविट, 'सालों से, वैश्विकतावादी अमेरिका को लूट रहे हैं। वे अमेरिका से पैसा ले रहे हैं, और हम बस उसमें से कुछ हिस्सा वापस पाने के लिए टैरिफ से जुड़े फैसले कर रहे हैं। हम अपने देश के साथ उचित व्यवहार करने जा रहे हैं।'
यह भी पढ़ें- US: ट्रंप के टैरिफ युद्ध से वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका, वॉल स्ट्रीट में बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली
ट्रंप निष्पक्ष और संतुलित व्यापार व्यवहार चाहते हैं
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अमेरिका पर अलग-अलग देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ पर दुख जताया। भारत द्वारा अमेरिकी शराब और कृषि उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ का उल्लेख करते हुए मंगलवार (स्थानीय समय) को एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पारस्परिकता में विश्वास करते हैं और सभी देशों के साथ निष्पक्ष और संतुलित व्यापार व्यवहार चाहते हैं।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन