UAE: भारी बारिश और तूफान के बाद दुबई की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात, जलभराव से लोग परेशान; येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
UAE: अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया है। यूएई की मौसम एजेंसी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरब अमीरात (यूएई) के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी के बाद दुबई की सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद प्रशासन ने लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है। इसके अलावा, लोगों को घर के अंदर रहने की भी सलाह दी गई गई, क्योंकि इससे यातायात और उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
सोशल मीडिया पर पूरे दुबई में लोगों ने भारी बारिश की तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ वाली सड़क पर एक छोटी नाव चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य वीडियो में जलभराव और बाढ़ वाली सड़कों को दिखाया गया था।
Major flood on the streets due to heavy rains in the Dubai, UAE
— Shadab Javed (@JShadab1) November 17, 2023
Source: Saudi Weather gr #UAE #Dubai #floods #Rains pic.twitter.com/Qtc6spfX9H
अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया है। यूएई की मौसम एजेंसी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दुबई नगर पालिका ने बारिश के पानी को निकालने के लिए एक तैयारी योजना को सक्रिय किया क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में अधिक बारिश होने की आशंका है।
Meanwhile Dubai Today Morning credits Jithu #DubaiRains pic.twitter.com/oXOx7NoYlI
— MasRainman (@MasRainman) November 17, 2023
भारी बारिश के बाद सरकार ने निजी क्षेत्र की कंपनियों से अनुरोध किया है कि वे कामकाज में ढील की अनुमति दें। अगले कुछ दिनों में और ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की गई है।