{"_id":"69d7c36e4917b12cb80f5e9f","slug":"uae-adnoc-ceo-demands-unconditional-reopening-strait-of-hormuz-iran-news-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्मुज में फंसे हैं 230 जहाज: यूएई ने ईरान को घेरा, कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाना बंद करे तेहरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
होर्मुज में फंसे हैं 230 जहाज: यूएई ने ईरान को घेरा, कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाना बंद करे तेहरान
Thu, 09 Apr 2026 09:00 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:00 PM IST
सार
यूएई की तेल कंपनी एडनॉक के प्रमुख सुल्तान अल जाबेर ने ईरान की ओर से होर्मुज को बंद किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ईरान इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कर रहा है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई बाधित हो रही है। यूएई ने चेतावनी दी है कि यदि रास्ता तुरंत नहीं खुला, तो दुनिया को बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
होर्मुज में फंसे जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर-AI)
- फोटो : @ChatGPT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तेल दिग्गज कंपनी एडनॉक (एडीएनओसी) ने ईरान को लपेटे में लिया है। एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर ने कहा है कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और बिना किसी शर्त के खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया की आर्थिक स्थिरता के लिए इस समुद्री मार्ग का स्वतंत्र होना बेहद जरूरी है। पश्चिम एशिया में अमेरिकी-इस्राइली सैन्य कार्रवाई के बाद से ईरान ने होर्मुज को बंद कर रखा है। फिलहाल इस समुद्री रास्ते में 230 जहाज फंसे हैं।
'यह नेविगेशन की स्वतंत्रता नहीं, जबरदस्ती है'
यूएई के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अल जाबेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि ईरान ने 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से इस रणनीतिक जलमार्ग को प्रभावी ढंग से बंद कर रखा है।
यह भी पढ़ें: खुद जंग में उतरने का डर, तेल-गैस की कमी और...: किस डर से अमेरिका-ईरान का संदेशवाहक बनने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान
विज्ञापन
तेल उत्पादन पर बुरा असर
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज के बंद होने से यूएई के तेल उत्पादन पर गहरा असर पड़ा है। मार्च के मध्य तक यूएई का तेल उत्पादन घटकर आधा रह गया था। एडनॉक जैसी विशाल कंपनी को उत्पादन ठप करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हालांकि, कंपनी वैकल्पिक रास्तों से निर्यात की कोशिश कर रही है। लेकिन चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं।
ईरान से मुआवजे की मांग
यूएई ने इस मामले में न केवल रास्ता खोलने की मांग की है, बल्कि ईरान को जवाबदेह ठहराने की बात भी कही है। अल जाबेर ने कहा कि यूएई के नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर जो 'अवैध हमले' हुए हैं, उसके लिए ईरान को पूरी तरह से उत्तरदायी माना जाना चाहिए। उन्होंने इन हमलों से हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग की है। होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण 'ऑयल चोकपॉइंट' है। वर्तमान में लगभग 230 जहाज तेल लेकर वहां खड़े हैं और निकलने का इंतजार कर रहे हैं। अल जाबेर ने चेतावनी दी है कि रास्ता बंद रहने के हर एक दिन का मतलब है कि वैश्विक बाजार में तेल की कमी, बढ़ती कीमतें और आर्थिक झटका।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन