फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indians Killed in Shooting During Baisakhi in Italy Attacker Flees in Car News In Hindi

Italy Shooting: इटली में बैसाखी के दौरान गोली मारकर दो भारतीयों की हत्या, कार से फरार हुआ हमलावर; जांच तेज

Sun, 19 Apr 2026 11:36 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 11:36 AM IST
सार

इटली के बर्गामो प्रांत में वैसाखी कार्यक्रम के दौरान दो भारतीय नागरिकों रागिंदर सिंह और गुरमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे गुरुद्वारे के पास एक वेयरहाउस से निकल रहे थे। हमलावर अचानक फायरिंग कर कार से फरार हो गया। पुलिस इसे सुनियोजित हत्या मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two Indians Killed in Shooting During Baisakhi in Italy Attacker Flees in Car News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इटली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उत्तरी इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, यह हमला शुक्रवार रात हुआ। दोनों लोग एक वेयरहाउस से बाहर निकल रहे थे, जिसे धार्मिक गतिविधियों और वैसाखी समारोह के दौरान सभा स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यह जगह गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के पास स्थित है।

विज्ञापन


बता दें कि मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह, जो कोवो में रहते थे और अग्नाडेलो के निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर अचानक वहां पहुंचा और दोनों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद वह कार से मौके से फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि यह कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं था, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- नेतन्याहू के गुस्से से घबराए ट्रंप?: इस्राइल को बताया महान सहयोगी, पहले लेबनान में हमलों को लेकर कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से मिले 10 खाली कारतूस
जानकारी के अनुसार घटनास्थल से लगभग 10 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिससे साफ है कि हमलावर ने कई गोलियां चलाईं। जांच एजेंसियां इसे सोची-समझी हत्या के रूप में देख रही हैं। दूसरी ओर एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हमलावर भी भारतीय मूल का बताया जा रहा है और वह भी उसी गुरुद्वारे में आता-जाता था।

ये भी पढ़ें:- 'एपस्टीन विवाद से ध्यान भटकाने की चाल': कमला हैरिस का ट्रंप पर हमला, बोलीं- अमेरिकी जनता नहीं चाहती ये जंग

एक अन्य व्यक्ति भी घायल
इतना ही नहीं बताया गया है कि गोलीबारी के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी हल्के रूप से घायल हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, खासकर इसलिए क्योंकि अगले दिन वैसाखी के लिए बड़ा धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होने वाला था, जिसमें स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लोग शामिल होने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed