फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two Indians attacked the guests in the wedding ceremony in Singapore read these important news

World news: शादी समारोह में दो भारतवंशियों ने मेहमानों पर किया हमला, पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण, पढ़ें कुछ खास खबरें

Sun, 10 Apr 2022 01:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 01:01 AM IST
सार

पुलिस ने घायलों की उम्र नहीं बताई। दुल्हन युरोशिनी जोसेफिन (25) और दूल्हे इमैनुएल रवि (26) के विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे को फोन आया कि शादी में शामिल उसके दोस्तों पर हमला किया गया है। घायल प्रवीण अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसके कई ऑपरेशन होंगे।

विज्ञापन
two Indians attacked the guests in the wedding ceremony in Singapore read these important news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक विवाह समारोह में दो लोगों पर चाकू से हमला करने का सिंगापुर में दो भारतवंशी लोगों पर आरोप लगा है। इस संबंध में रिमांड पर लिए गए 20 वर्षीय मुहम्मद साजिद सलीम और 19 वर्षीय निस्वान तिरुचेलवम वीडियो लिंक के माध्यम से जिला अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन


बुधवार को एक कार पार्किंग में आरोपियों ने प्रवीण राज चनतिरन पर चाकू से हमला किया था। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को कैद, जुर्माना और बेंत से पीटने की सजा सुनाई जा सकती है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को निगरानी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों की उम्र नहीं बताई। दुल्हन युरोशिनी जोसेफिन (25) और दूल्हे इमैनुएल रवि (26) के विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे को फोन आया कि शादी में शामिल उसके दोस्तों पर हमला किया गया है। घायल प्रवीण अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसके कई ऑपरेशन होंगे। दूसरे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक ने किया बैलेस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का परीक्षण
पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह मिसाइल 2,750 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर निशाना साध सकती है, जिसकी जद में कई भारतीय शहर आ सकते हैं।

सेना की मीडिया विंग ने बताया कि परीक्षण उड़ान का मकसद हथियार प्रणाली के विभिन्न डिजाइन और तकनीकी मानकों को फिर से सत्यापित करना था। 

डॉन अखबार इस मिसाइल की मारक क्षमता भारत के पूर्वोत्तर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक है। यह ठोस ईंधन और पोस्ट-सेपरेशन एल्टीट्यूड करेक्शन (पीएसएसी) प्रणाली से लैस है। इस मिसाइल का पहली बार परीक्षण मार्च 2015 में किया गया था। पिछले साल पाक सेना ने बाबर क्रूज मिसाइल 1 बी के उन्नत रेंज संस्करण का परीक्षण किया था।

लाल सागर में तेल रिसाव रोकने के लिए आठ करोड़ डॉलर की मदद दें
संयुक्त राष्ट्र ने दानदाता देशों से युद्धग्रस्त यमन के तट पर 1988 से फंसे एक टैंकर से 10 करोड़ बैरल कच्चे तेल को निकालने के लिए आपातकालीन अभियान चलाने के वास्ते आठ करोड़ डॉलर देने का आग्रह किया है। इस टैंकर में धमाका या तेल रिसाव का खतरा है, जिससे लाल सागर और उसके आसपास बड़ी पर्यावरणीय आपदा पैदा हो सकती है। यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वयक डेविड ग्रेसली ने कहा, ‘एफएसओ सैफर टैंकर’ एक टाइम बम है, क्योंकि इससे बड़ा पैमाने पर तेल रिसाव होने की आशंका है।    

इमरान की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका
 प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने की डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी की सिफारिश को असांविधानिक करार देने के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। डॉ. बाबर अवान और अजहर सिद्दीकी के माध्यम से दायर याचिका में विपक्षी पीपीपी, पीएमएल-नवाज, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, सिंध बार काउंसिल को प्रतिवादी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed