फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian students killed in car accident in Pennsylvania, Indian Consulate expresses condolences

US Road Accident: पेंसिल्वेनिया में सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत; भारतीय दूतावास ने जताया दुख

Tue, 13 May 2025 07:43 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 07:43 AM IST
सार

US Road Accident: अमेरिका में रह रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक जताया है। इसके साथ ही दूतावास की तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पीड़ित परिवारों को कानूनी और दूतावासी सहायता समय पर मिल सके।

विज्ञापन
Two Indian students killed in car accident in Pennsylvania, Indian Consulate expresses condolences
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह उस समय हुआ जब उनकी कार एक पेड़ से टकराकर पुल से जा भिड़ी। इस हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मानव पटेल और सौरव प्रभाकर के रूप में हुई है। दोनों छात्र क्लिवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-China Ties: 'चीन के साथ संबंध अब बहुत अच्छे', जेनेवा में टैरिफ पर सहमति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने हादसे पर जताया दुख
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय वाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क ने इस पर गहरा शोक जताया और पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की है। दूतावास ने एक पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए कहा, 'क्लिवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के दो भारतीय छात्रों, मानव पटेल और सौरव प्रभाकर, की दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में मृत्यु की खबर से हम अत्यंत दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।' दूतावास ने यह भी बताया कि वह दोनों परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तड़के सुबह हुआ सड़क हादसा
स्थानीय पुलिस और लैंकेस्टर काउंटी के कोरोनर कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा पेंसिल्वेनिया टर्नपाइक पर ब्रेकनॉक टाउनशिप इलाके में सुबह करीब 7 बजे हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव प्रभाकर गाड़ी चला रहे थे। तेज रफ्तार में गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई, जिससे पहले वह एक पेड़ से टकराई और फिर एक पुल के खंभे से जा भिड़ी। इस हादसे में दोनों छात्रों को कई गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इनकी मौत को एक घटना बताया है।

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: पाकिस्तान की खुली पोल, आतंकी को बताया धर्मगुरु; अमेरिका की वांछित सूची में नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed