फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter to remove inactive accounts says Elon Musk in tweet

Twitter: ऐसे खातों को बंद करेगा ट्विटर, एलन मस्क ने की घोषणा, कही यह बात

Tue, 09 May 2023 02:58 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 09 May 2023 02:58 AM IST
सार

दरअसल ट्विटर पर ऐसे हजारों खाते हैं, जिन पर कोई पोस्ट नहीं डाली जाती है। एलन मस्क ने कहा, ट्विटर की नीति के मुताबिक यूजर को अपने खाते को स्थायी रूप से बंद होने से बचाने के लिए महीने में कम से कम एक बार खाते को लॉगइन करना जरूरी है।

विज्ञापन
Twitter to remove inactive accounts says Elon Musk in tweet
एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने निष्क्रिय खातों को हटाने का फैसला किया है। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया कि ऐसे खाते, जिन पर सालों से कोई गतिविधि नहीं हो रही है, उन्हें हटाया जाएगा। दरअसल ट्विटर पर ऐसे हजारों खाते हैं, जिन पर कोई पोस्ट नहीं डाली जाती है।

विज्ञापन


मस्क ने लिखा कि ट्विटर यूजर जो नियमित रूप से अपने खातों का उपयोग नहीं कर रहे हैं, बहुत जल्द उनके फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देखी जा सकती है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट जल्द ही बिना किसी गतिविधि वाले खातों को हटाना शुरू करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क ने कहा, ट्विटर की नीति के मुताबिक यूजर को अपने खाते को स्थायी रूप से बंद होने से बचाने के लिए महीने में कम से कम एक बार खाते को लॉगइन करना जरूरी है। इसी महीने की शुरुआत में मस्क ने नेशनल पब्लिक रेडियो के 52 ट्विटर खातों को किसी अन्य कंपनी को देने की धमकी दी थी, क्योंकि इन खातों से ट्विटर फीड पर सामग्री पोस्ट करना बंद हो गया था।


गौरतलब है कि ट्विटर ने पिछले महीने मशहूर हस्तियों, पत्रकारों और प्रमुख राजनेताओं सहित हजारों लोगों के अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिया था, क्योंकि कंपनी की घोषणा के बाद भी यूजर्स ने ब्लू टिक के लिए भुगतान नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed