फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›    Twitter owner Elon Musk Trolls over Free speech says reaction from those who fear free speech

ट्रोल्स को एलन मस्क की दो टूक: कहा- फ्री स्पीच से डरने वाले ही इसे बता रहे बड़ा खतरा, ऐसे एनपीसी को कोई बहस का बड़ा मुद्दा दे सकता है

Wed, 27 Apr 2022 01:26 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Apr 2022 01:26 AM IST
सार

ट्वीटर पर एलन मस्क को फ्री स्पीच को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच मस्क ने ट्रोल्स को एनपीसी (नॉन प्लेइंग कैरेक्टर) बताकर उन्हें कोई और मुद्दा देने की बात कहकर कड़ा जवाब दिया है।

विज्ञापन
 Twitter owner Elon Musk Trolls over Free speech says reaction from those who fear free speech
ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा - फोटो : Twitter @iSachinDeshwal/ Pixabay

विस्तार

ट्विटर को खरीदने के बाद सोमवार को एलन मस्क ने सौदे की घोषणा करते हुए ट्विटर के मालिक के तौर पर अपना पहला ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि "बोलने की आजादी एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है।" इसके बाद ट्रोल्स फ्री स्पीच को लेकर मस्क को ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन


एक यूजर सर डोगे ऑफ द क्वाइन (Sir Doge of the Coin @dogeofficialceo) ने मस्क के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, "यह हमारे लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।"
विज्ञापन

 


इसके बाद एलन मस्क ने @dogeofficialceo को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, "क्या कोई कृपया ऐसे एनपीसी (नॉन प्लेइंग कैरेक्टर) को एक बड़ा डायलॉग ट्री दे सकता है!? एलन मस्क के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एंड्रे नाम के एक यूजर ने कहा, कृपया ट्विटर का नाम बदलकर फ्रीबर्ड कर दें, "छोटी चिड़िया उड़ो, उड़ो"।

 

एक यूजर ने कहा, लाखों ट्विटर यूजर्स आज परेशान हैं। इसलिए नहीं कि उन्हें डर है कि उन्हें प्रतिबंधित या सेंसर किया जाएगा, लेकिन उन्हें डर है कि जो लोग उनसे असहमत हैं, उन्हें प्रतिबंधित या सेंसर नहीं किया जा सकता है।
 
एक यूजर ने कहा, एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण फ्री स्पीच के लिए एक बड़ी जीत है।
 


इन प्रतिक्रियाओं के बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा कि "बोलने की आजादी से डरने वाले लोग ही उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।"
 


बता दें कि एलन मस्क ने सोमवार को ट्विटर खरीदने के सौदे की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा था, "बोलने की आजादी एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है। मैं नई सुविधाओं के साथ उत्पाद को बढ़ाकर, विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाकर, स्पैम बॉट्स को हराकर और सभी मनुष्यों को प्रमाणित करके ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है। मैं कंपनी और उपयोगकर्ताओं के समुदाय के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed