फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter misled America on fake accounts former security officer accused of lying

Controversy: ट्विटर ने फर्जी खातों पर अमेरिका को किया गुमराह, पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने झूठ बोलने का लगाया आरोप

Thu, 25 Aug 2022 06:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Aug 2022 06:48 AM IST
सार

व्हिसलब्लोअर पीटर जाटको की इस शिकायत से टेस्ला के मालिक एलन मस्क की ट्विटर खरीद समझौता तोड़ने की योजना को बल मिला है, क्योंकि वे लंबे समय से कंपनी को फर्जी खातों की सही संख्या न बताने और बॉट्स को लेकर घेरते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Twitter misled America on fake accounts former security officer accused of lying
ट्विटर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के पूर्व सुरक्षा अधिकारी व व्हिसलब्लोअर पीटर जाटको ने कंपनी पर अमेरिकी नियामकों को फर्जी खातों व हैकरों के खिलाफ सुरक्षा को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। पीटर ने 84 पन्नों की शिकायत में कहा, ट्विटर ने यूजर्स की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का जो दावा किया था, वह झूठा था।

विज्ञापन


बीते माह अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग, संघीय व्यापार आयोग और न्याय विभाग में दर्ज कराई शिकायत में जाटको ने ट्विटर पर स्वचालित बॉट्स की संख्या कम बताने का आरोप मढ़ा और कहा कि कंपनी फर्जी खातों व बॉट्स से निपटने के मुकाबले यूजर्स बढ़ाने को प्राथमिकता देती है। सुरक्षा जोखिम में लापरवाही बरतते हुए यूजर्स की संख्या बढ़ाकर ट्विटर अधिकारी लाखों डॉलर का बोनस कमाते हैं।
विज्ञापन


मस्क को डील तोड़ने में मिल सकती है मदद
व्हिसलब्लोअर पीटर जाटको की इस शिकायत से टेस्ला के मालिक एलन मस्क की ट्विटर खरीद समझौता तोड़ने की योजना को बल मिला है, क्योंकि वे लंबे समय से कंपनी को फर्जी खातों की सही संख्या न बताने और बॉट्स को लेकर घेरते आ रहे हैं। मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने की डील को मोटे तौर पर फर्जी खातों और बॉट्स को आधार बनाकर ही रद्द कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ अदालत पहुंच गए। अब 17 अक्तूबर को इस मामले में मुकदमा शुरू होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कॉरपोरेट कानूनविदों के मुताबिक, जाटको के दावे के बाद मस्क ट्विटर को सुरक्षा और डाटा निजता में विफलता जैसे पहलुओं पर ज्यादा मजबूती से घेर सकेंगे। साथ ही कंपनी के खिलाफ फर्जी खातों की गलत संख्या बताने का आरोप साबित करना भी आसान हो जाएगा।

 

  • छह फीसदी गिरा शेयर : उधर, शिकायत की खबर के बाद ट्विटर का शेयर करीब 6% गिर गया। सीईओ पराग अग्रवाल ने कर्मचारियों को एक मेमो भेजकर आरोपों को आधारहीन व विसंगतियों भरा बताया।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता : सीनेट न्यायिक समिति ने इस शिकायत को राष्ट्रीय सुरक्षा व निजता के लिए गंभीर चिंता करार देते हुए जांच की जरूरत बताई।


ट्विटर पर भड़काऊ बयानों और फर्जी खातों को हटाएगी टास्क फोर्स
ट्विटर भड़काऊ बयानों और फर्जी खातों को हटाने के लिए टास्क फोर्स बनाएगी। स्पैम बॉट और सुरक्षा पर उठे सवालों के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए सोशल मीडिया कंपनी गलत सूचना और हानिकारक सामग्री को हटाने के लिए ट्विटर सर्विस टीम के साथ मिलकर काम करेगी। इस नए ग्रुप को हेल्थ प्रोडक्ट एंड सर्विसेज (एचपीएस) कहा जाएगा। ट्विटर सर्विस के लिए प्रोडक्ट टीम की वाइस प्रेसिडेंट, एला इरविन एचपीएस का नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed