फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter merges with Elon Musk everything app called X

Twitter: ट्विटर का इस कंपनी में हुआ विलय, एलन मस्क का ट्वीट दे रहा गवाही, इस दिन हट जाएगा ब्लू टिक

Wed, 12 Apr 2023 02:32 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 02:32 AM IST
सार

यूजर्स भ्रमित हैं वहीं ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने भी इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।साथ ही एलन मस्क ने एकाउंट से ब्लू टिक हटान की अंतिम तिथि 4/20 निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन
Twitter merges with Elon Musk everything app called X
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलन मस्क ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से उन्होंने कई बार बदलाव करके आश्चर्यचकित कर दिया। हाल ही में उन्होंने ट्विटर का लोगो बदलकर कुत्ते का लगा दिया था। वहीं अब खबर है कि ट्विटर का एक्स कॉर्प नाम की कंपनी में विलय हो गया है। यह बात कितनी सच है उसके लिए एलन मस्क के आधिकारिक बयान का इंतजार करना पड़ेगा लेकिन एलन मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सिर्फ 'X' लिखा। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसी से जुड़े एक केस में चार अप्रैल को कानूनी कागजात में इस बात की पुष्टि हुई कि ट्विटर 'अब मौजूद नहीं है और एक्स कॉर्प नामक एक इकाई के साथ इसका विलय कर दिया गया है। लेकिन यूजर्स इस बात से भ्रमित हैं कि एक्स कॉर्प क्या है, वहीं ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने भी इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एलन मस्क की कंपनी है एक्स कॉर्प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्स कॉर्प खुद एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी है। इसका व्यवसाय का मुख्य आधार सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है। इसी के साथ एलन मस्क ने ट्विटर का विलय किया है। ऐसे में मस्क का  'X' शब्द वाला ट्वीट इसी बात का इशारा हो सकता है। 

एलन मस्क कुछ न कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। एलन मस्क ने एक पोडकास्ट में बात करने के दौरान कहा था कि अमेरिका को एक सुपर ऐप की जरूरत है जो चीन के वीचैट को कड़ी टक्कर दे सके और उससे काफी व्यापक सुविधाओं वाला हो। इसी के बाद से एवरीथिंग एप की बात सामने आई थी। 


एलन मस्क के ट्वीट को तीन करोड़ से अधिक बार देखा गया और 14,8000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग अपना अपना अंदाजा लगाकर ट्वीट कर रहे हैं। इसी तरह अलग अलग यूजर्स अलग-अलग ट्वीट कर रहे हैं।

इस दिन हट जाएगा ब्लू टिक
ट्विटर पर सत्यापित खातों पर लगा ब्लू टिक अब और दिन तक लोगों की प्रोफाइल पर नजर नहीं आएगा। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने दी है। उन्होंने सत्यापित ट्विटर खातों के लिए ब्लू टिक की सीमा तय कर दी है।  उन्होंने ट्विटर पर बताया कि ब्लू टिक हटाने की अंतिम तिथि 4/20 है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास ट्विटर पर नीले टिक के साथ सत्यापित खाता है, तो आपको चेकमार्क यानि ब्लू टिक के लिए भुगतान करना होगा। इसके बाद केवल वो लोग ही ब्लू टिक चेकमार्क रखेंगे, जो ट्विटर ब्लू के सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed