फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter launches new feature related to bitcoin transactions, how it works

कमाई का तरीका: ट्विटर ने शुरू किया बिटकॉइन के लेनदेन से जुड़ा नया फीचर, ऐसे करेगा काम 

Sat, 25 Sep 2021 03:50 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 25 Sep 2021 03:50 PM IST
सार

टि्वटर का कहना है कि टिप जार के जरिए लोग आसानी से कोई कंटेंट ले सकेंगे और इससे उन्हें बिटकॉइन के लेनदेन में सुविधा मिलेगी।  

विज्ञापन
Twitter launches new feature related to bitcoin transactions, how it works
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay

विस्तार

टि्वटर ने गुरुवार को एक नया फीचर शुरू किया है जो क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन के लेनदेन से जुड़ा है। तकनीकी भाषा में इसे बिटकॉइन टिपिंग फीचर कहा जा रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर टि्वटर पर क्रिप्टोकरंसी के टिप भेज या प्राप्त कर सकते हैं। बिटकॉइन नॉन फंजीबल टोकन यानि एएफटी की प्रमाणिकता के बारे में भी बताएगा जिसे कोई भी यूजर खरीद सकता है। 

विज्ञापन


अगर किसी यूजर के प्लेटफॉर्म पर कोई एनएफटी दिखता है तो टि्वटर उसे प्रामाणित कर यूजर को जानकारी दे देगा। इस आधार पर यूजर उस एनएफटी को खरीदने पर फैसला कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बिटकॉइन का टिपिंग फीचर इस साल के शुरू में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह कुछ गिने-चुने यूजर्स के लिए ही लागू किया गया था। अब यह फीजर सभी यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। शुरू में यह iOS के लिए उपलब्ध होगा और बाद में एंड्रायड फोन पर मिलेगा। टि्वटर पर अभी पेपाल (paypal) और वेनमो (venmo) जैसे पेमेंट ऑप्शन सहित सात तरह के विकल्प मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटकॉइन के पेमेंट के लिए टि्वटर एक खास तकनीक अपनाने जा रहा है। इस ऐप्लिकेशन का नाम स्ट्राइक होगा। इस एप्लिकेशन को बिटकॉइन के लाइटनिंग नेटवर्क पर बनाया जाएगा और इस ऐप के जरिये यूजर्स फटाफट बिटकॉइन दे सकेंगे या ले सकेंगे। टि्वटर पर यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त होगी। 

टिप जार नाम का फीचर इस साल मई में लॉन्च किया गया था। टि्वटर पर कंटेंट बनाने वाले लोगों की कमाई बढ़ाने के मकसद से इसे बनाया गया था। टि्वटर का कहना है कि टिप जार के जरिए लोग आसानी से कोई कंटेंट ले सकेंगे और इससे उन्हें बिटकॉइन के लेनदेन में सुविधा मिलेगी।  


टिप जार फीचर के जरिए किसी थर्ड पार्टी को भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए अपने प्रोफाइल पर ‘टिप्स’ (Tips) को टर्न ऑन करना होगा। अगर कोई व्यक्ति आपके टि्वटर खाते में बिटकॉइन भेजना चाहता है तो उसे टिप्स आइकॉन पर क्लिक करना होगा। यह लेनदेन किसी थर्ड पार्टी पेमेंट सर्विस द्वारा होगा। आईफोन यूजर्स को टि्वटर प्रोफाइल पेज पर मनी (money) आइकॉन दिखेगा। यह आइकॉन केवल उनके प्रोफाइल पर दिखेगा जिन्होंने टिप्स को टर्न ऑन किया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed