फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more than 50 herders were killed while several others were injured in a bomb explosion in central Nigeria

Nigeria: नाइजीरिया में बम विस्फोट में 50 से ज्यादा चरवाहों की मौत, कई अन्य घायल

Thu, 26 Jan 2023 04:12 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नाइजीरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नाइजीरिया Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Jan 2023 04:12 AM IST
सार

नसरवा के गवर्नर अब्दुल्लाही सुले ने अब तक विस्फोट में मौत के बारे में कोई बात नहीं की है साथ ही उन्होंने यह भी नहीं बताया कि विस्फोट के पीछे किसका हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
more than 50 herders were killed while several others were injured in a bomb explosion in central Nigeria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

विस्तार

नाइजीरिया के उत्तर मध्य क्षेत्र में एक बम विस्फोट में दर्जनों मवेशी चरवाहे और आस-पास मौजूद लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इसकी जानकारी राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को दी। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मंगलवार रात उत्तर मध्य नाइजीरिया के नसरवा और बेन्यू राज्यों के बीच हुई।

विज्ञापन


नाइजीरिया के मियाती अल्लाह कैटल ब्रीडर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता, तसीउ सुलेमान ने कहा कि फुलानी चरवाहों का एक समूह अपने मवेशियों को बेन्यू से नसरवा ले जा रहा था, जहां अधिकारियों ने जानवरों को चराई विरोधी कानूनों का उल्लंघन करने के लिए जब्त कर लिया था। रॉयटर्स के मुताबिक, सुलेमान ने कहा कि इस घटना में कम से कम लगभग 54 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं बड़ी संख्या लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


नसरवा के गवर्नर अब्दुल्लाही सुले ने अब तक विस्फोट में मौत के बारे में कोई बात नहीं की है साथ ही उन्होंने यह भी नहीं बताया कि विस्फोट के पीछे किसका हाथ हो सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस घटना के कारण उत्पन्न तनाव को कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed