Turkey: इस्तांबुल मेयर इमामोग्लू को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा, विरोध में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद तुर्किये में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। तुर्किये के अलग-अलग शहरों में इमामोग्लू के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में हिरासत में कैद इस्तांबुल मेयर एक्रेम इमामोग्लू को रविवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। इमामोग्लू के साथ, 47 अन्य लोगों को भी मुकदमे की प्रतीक्षा में जेल भेजा गया, जिसमें एक प्रमुख सहयोगी और इस्तांबुल के दो जिला मेयर शामिल हैं, जिनमें से एक को सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्ति से बदल दिया गया था। इसके बाद, रविवार रात को इमामोग्लू की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों लोग सिटी हॉल के बाहर एकत्र हुए। यूरोप की परिषद, जो मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करती है, ने अदालत के इस निर्णय की निंदा की और इमामोग्लू की तत्काल रिहाई की मांग की।
इमामोग्लू को तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन का प्रतिद्वंदी माना जाता है और साल 2028 के चुनाव में इमामोग्लू ही एर्दोआन को चुनौती दे सकते हैं। इमामोग्लू और कई अन्य विपक्षी नेताओं को हाल ही में हिरासत में लिया गया था। विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रपति एर्दोआन ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए यह कदम उठाया है।
कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी की मदद का आरोप
इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद तुर्किये में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। तुर्किये के अलग-अलग शहरों में इमामोग्लू के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं। कई लोग इमामोग्लू की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। हालांकि सरकार इन आरोपों से इनकार कर रही है और सरकारी अधिकारियों का तर्क है कि तुर्किये में न्यायपालिका स्वतंत्र हैं। शनिवार को पुलिस ने इस्तांबुल के मेयर इमामोग्लू से करीब पांच घंटे पूछताछ की। इमामोग्लू पर प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके की मदद करने का आरोप है। शुक्रवार को भी इमामोग्लू से भ्रष्टाचार के मामले में चार घंटे पूछताछ की गई थी। पूछताछ में इमामोग्लू ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें- Turkiye: तुर्किये में 40 साल से चल रही लड़ाई थमी, उग्रवादी कुर्दिश संगठन ने किया युद्धविराम का एलान
विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने जिस जगह इमामोग्लू को रखा हुआ है, उसके आसपास भारी बैरिकेडिंग की हुई है और नजदीकी मेट्रो स्टेशन को जाने वाली सड़कें भी बंद कर दी गई हैं। सुरक्षा में हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद कोर्टहाउस के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हैं।
एक दशक के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन
तुर्किये में इमामोग्लू की गिरफ्तारी से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं और इन्हें बीते एक दशक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हिंसक भी हुआ है और पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। शनिवार रात को हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते 323 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इमामोग्लू को हिरासत में लिए जाने के बाद से विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। इमामोग्लू के साथ ही कई अन्य विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो अन्य मेयर भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-Turkiye-Syria: तुर्किये पहुंचे सीरियाई नेता अल-शरा, राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ बातचीत में आर्थिक सहयोग पर जोर
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.