फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkey earthquake romeo julie sniffer dogs save six year old girl from debris home minister praise ndrf

Turkey: भारत के रोमियो और जूली ने छह साल की बच्ची को दी नई जिंदगी, जमकर हो रही दोनों की तारीफ

Mon, 13 Feb 2023 12:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Feb 2023 12:57 PM IST
सार

एनडीआरएफ के जवान समझ गए कि जूली को मलबे में किसी जिंदा व्यक्ति के संकेत मिले हैं। इसके बाद दूसरे डॉग रोमियो को भी उसी जगह भेजा गया तो उसने भी भौंकना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
turkey earthquake romeo julie sniffer dogs save six year old girl from debris home minister praise ndrf
एनडीआरएफ - फोटो : ANI

विस्तार

जहां मशीनें असफल हो गईं, वहां भारत के दो स्निफर डॉग्स ने कमाल कर दिया है और छह साल की बच्ची की जान बचा ली। भूकंप से तुर्किये में हुई भारी तबाही के बीच दुनिया के कई देशों के जवान तुर्किये और सीरिया में राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। भारत की तरफ से भी एनडीआरएफ का दल राहत और बचाव कार्यों में जुटा है। इस दल के साथ स्निफर डॉग्स भी तुर्किये भेजे गए हैं। इन्हीं स्निफर डॉग्स में से दो डॉग्स ने मलबे में दबी छह साल की बच्ची की जान बचाई है। जिसके लिए इन दोनों डॉग्स की खूब तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन

 

turkey earthquake romeo julie sniffer dogs save six year old girl from debris home minister praise ndrf
ndrf - फोटो : ANI

खबर के अनुसार, एनडीआरएफ की एक टीम तुर्किये के नुरदागी इलाके में राहत और बचाव कार्यों में जुटी है। इसी दौरान एनडीआरएफ के स्निफर डॉग जूली ने मलबे में एक जगह भौंकना शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान समझ गए कि जूली को मलबे में किसी जिंदा व्यक्ति के संकेत मिले हैं। इसके बाद दूसरे डॉग रोमियो को भी उसी जगह भेजा गया तो उसने भी भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों को पता चल गया कि यहां कोई जिंदा व्यक्ति मलबे में फंसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

turkey earthquake romeo julie sniffer dogs save six year old girl from debris home minister praise ndrf
एनडीआरएफ के जवान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जवानों ने उसी जगह सावधानी से मलबा हटाना शुरू किया तो छह साल की बच्ची वहां से जीवित मिली। बच्ची की पहचान छह साल की बेरेन के रूप में हुई है। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन

turkey earthquake romeo julie sniffer dogs save six year old girl from debris home minister praise ndrf
बचाव कामों में जुटे एनडीआरएफ कर्मी - फोटो : ANI

बीती 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। भूकंप के तुरंत बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर एनडीआरएफ की दो टीमें सभी जरूरी उपकरणों और चार स्निफर डॉग्स के साथ तुर्किये में राहत और बचाव कार्यों के लिए भेजे गए थे। भारतीय सेना के जवान भी तुर्किये भेजे गए हैं, जहां वह एक फील्ड अस्पताल बनाकर भूकंप प्रभावितों का इलाज कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर एनडीआरएफ द्वारा एक छह साल की बच्ची की जान बचाने के लिए एनडीआरएफ की तारीफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed