{"_id":"637d870f9cd7a646885a9640","slug":"turkey-earthquake-of-magnitude-6-occurred-186km-west-north-west-of-ankara-national-center-for-seismology","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: तुर्की में भूकंप के तेज झटकों से दहशत में लोग, रिक्टर पैमाने पर छह मापी गई तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: तुर्की में भूकंप के तेज झटकों से दहशत में लोग, रिक्टर पैमाने पर छह मापी गई तीव्रता
Wed, 23 Nov 2022 08:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:41 AM IST
सार
इससे पहले इंडोनेशिया के जावा के मुख्य द्वीप में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 268 तक पहुंच गया है। करीब 1000 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्की में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप अंकारा से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 186 किमी दूर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता छह मापी गई। भूकंप के झटके सुबह छह बजकर 28 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी गहराई में था। नेशनल सेंटर फॉम सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:08 बजे आए भूकंप का केंद्र दुजसे से लगभग 14 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। भूकंप ने तुर्की के उत्तर-पश्चिमी दुजसे प्रांत को प्रभावित किया। इस्तांबुल और अंकारा शहरों में झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस्तांबुल में लोगों ने भूकंप के तुरंत बाद बिजली कटौती की सूचना दी। इससे पहले तुर्की ने दुजसे प्रांत में 1999 में आए भूकंप की 23वीं वर्षगांठ पर देशव्यापी भूकंप अभ्यास आयोजित किया था। इसके ठीक 10 दिन बाद भूकंप आया है। 1999 में आए भूकंप में 710 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में मृतकों को आंकड़ा 268 तक पहुंचा
इससे पहले इंडोनेशिया के जावा के मुख्य द्वीप में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 268 तक पहुंच गया है। करीब 1000 लोग घायल भी हुए हैं। बचाव दल भूकंप के झटकों की श्रृंखला के बीच मलबे के नीचे फंसे बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। 5.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र राजधानी जकार्ता से लगभग 75 किमी (45 मील) दक्षिण-पूर्व में पहाड़ी पश्चिम जावा में सियांजुर शहर के पास था। 13,000 से अधिक लोगों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।