{"_id":"5f57d26124145267983ef5f0","slug":"turkey-dissatisfied-with-death-sentence-in-khashogi-s-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाल खशोगी की हत्या के मामले में कम सजा सुनाने से तुर्की असंतुष्ट, जताया विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जमाल खशोगी की हत्या के मामले में कम सजा सुनाने से तुर्की असंतुष्ट, जताया विरोध
Wed, 09 Sep 2020 12:24 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
खशोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोऑन के प्रवक्ता फहार्टिन अल्टुन ने कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा को लेकर तुर्की असंतुष्ट है। सऊदी सार्वजनिक अभियोग कार्यालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि सऊदी अदालत ने खशोगी की हत्या में आठ संदिग्धों को सजा सुनाई जिनमें से पांच को 20 साल और एक को 10 साल जेल दी गई। दोषियों के नाम भी सार्वजनिक नहीं किए गए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम फैसला जो जमाल खशोगी की मौत इस्तांबुल के वाणिज्य दूतावास में हुई थी और सऊदी अदालत द्वारा सुनाई गई सजा तुर्की और विश्व समुदाय की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई सवाल हैं जो कानूनी कार्यवाही की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा करते हैं। अल्टुन ने कहा, हम सऊदी अधिकारियों से तुर्की में 2 अक्तूबर 2018 को हुई हत्या की जांच में सहयोग करने का आग्रह कर रहे थे। लेकिन इस सजा से उसे असंतुष्टि ही हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी और कर्तव्यनिष्ठ दायित्व है कि सऊदी जमाल खशोगी हत्या पर प्रकाश डाले।
विज्ञापन
दुनिया भर में हुई थी निंदा
तुर्की द्वारा की गई खशोगी हत्याकांड की जांच में पता चला था कि खशोगी को सऊदी अरब के खुफिया विभाग के खास दस्ते ने दर्दनाक तरीके से मारा था और उनका शव वाणिज्य दूतावास के भीतर ही नष्ट कर दिया गया। पत्रकार की इस बर्बर हत्या की दुनिया भर में कड़ी निंदा हुई थी।