{"_id":"61ba9334900a5a3c0336c9c2","slug":"ts-tirumurti-speaking-at-joint-pbc-ecosoc-meeting-says-if-we-need-to-have-any-sustainable-recovery-from-the-pandemic-it-should-start-with-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति बोले- महामारी से स्थायी रूप से उबरने की शुरुआत टीकों से होनी चाहिए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति बोले- महामारी से स्थायी रूप से उबरने की शुरुआत टीकों से होनी चाहिए
Thu, 16 Dec 2021 07:01 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:01 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने पीबीसी-ईसीओएसओसी (PBC-ECOSOC) की संयुक्त बैठक में कहा कि टीके की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए, यह आवश्यक है कि कच्चे माल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखा जाए।
विज्ञापन
TS Tirumurti
- फोटो : ANI
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने पीबीसी-ईसीओएसओसी (PBC-ECOSOC) की संयुक्त बैठक में कहा, "अगर हमें महामारी से स्थायी रूप से उबरने की आवश्यकता है, तो इसकी शुरुआत टीकों से होनी चाहिए।" टीएस तिरुमूर्ति 'कोविड-19 महामारी से उबरने के संदर्भ में स्थायी शांति और सतत विकास को बढ़ावा देना' विषय पर भारत की ओर से अपनी राय रख रहे थे।
विज्ञापन
तिरुमूर्ति ने आगे कहा कि "कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के उद्भव के बाद, भारत ने अफ्रीका में प्रभावित देशों को तुरंत सहायता की पेशकश की, जिसमें भारत में बने टीके, आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सा उपकरण की आपूर्ति शामिल है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि "टीके की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए, यह आवश्यक है कि कच्चे माल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखा जाए। महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ मानव-केंद्रित और नागरिक-अनुकूल डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।"
विज्ञापन
Human-centric & citizen-friendly digital tech need to be promoted, with a special focus on women & youth: India's Permanent Rep to UN TS Tirumurti speaking at joint PBC-ECOSOC meeting on ‘promoting durable peace & sustainable development in the context of recovery from COVID-19
— ANI (@ANI) December 16, 2021