फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump ultimatum iran missile response diego garcia strike hormuz crisis 2026

West Asia:'आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर तेहरान का तंज

Sun, 22 Mar 2026 12:37 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 22 Mar 2026 12:37 PM IST
सार

अमेरिका का कहना है कि ईरान की वायुसेना और नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ईरान के नए नेतृत्व ने इजरायल के डिमोना और अराद जैसे शहरों पर मिसाइलें दागकर यह साबित कर दिया है कि उसकी मारक क्षमता अभी भी बरकरार है।

विज्ञापन
trump ultimatum iran missile response diego garcia strike hormuz crisis 2026
मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया के आसमान में बारूद का धुंआ बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर ईरान ने तंज कसा है। तेहरान के मिलिट्री मीडिया के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि हमें तो लगा था कि आप हमारे देश के लोगों की आजादी के लिए लड़ने आए हैं, लेकिन अब आप होर्मुज को आजाद कराने की कोशिश में जुट गए हैं?
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया तो, ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे। अब ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे पावर प्लांट पर हमला किया गया तो पूरे खाड़ी इलाके में अंधेरा छाएगा।
विज्ञापन


डिएगो गार्सिया पर निशाना
बता दें कि पिछले 22 दिनों से खाड़ी में बम बरस रहे हैं। ईरान के लिए यह जंग अब अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी है। ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह झुकने वाला नहीं है। ईरान के सैन्य हैंडल्स के अनुसार, ईरानी सेना ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका के सुदूर सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया को निशाना बनाकर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अब तक ईरान 2 हजार से 3 हजार किलोमीटर तक क्षमता वाले मिसाइल से हमला कर रहा था, लेकिन अब 4 हजार किलोमीटर तक वार करने वाले मिसाइल की भी एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bengal Election: 'भाजपा के लिए जी का जंजाल बन चुका है SIR, ममता ही आखिरी उम्मीद', सागरिका घोष का बड़ा दावा


ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' बनाम ईरान का प्रतिरोध
अमेरिका इसे 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का नाम देकर ईरान के संचार नेटवर्क और मिसाइल लॉन्च पैड्स को तबाह करने का दावा कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि ईरान की वायुसेना और नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ईरान के नए नेतृत्व ने इजरायल के डिमोना और अराद जैसे शहरों पर मिसाइलें दागकर यह साबित कर दिया है कि उसकी मारक क्षमता अभी भी बरकरार है।

ईरान बनाम इस्राइल अमेरिका की जंग में अब कूटनीति पूरी तरह फेल नजर आ रही है। जहां ट्रंप इसे छोटा सैन्य अभियान बता रहे हैं, वहीं जमीन पर मौत का आंकड़ा 1,500 के पार जा चुका है। ऊर्जा संकट के कारण वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed