फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump, Starmer sign tech deal before holding private talks on tariffs, war; Hindi News

UK-US Ties: ट्रंप और स्टॉर्मर ने साइंस-टेक्नोलॉजी समझौते पर किए हस्ताक्षर, व्यापार-युद्ध पर हुई गुप्त बातचीत

Thu, 18 Sep 2025 09:19 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आइल्सबरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आइल्सबरी Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 09:19 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्र्रपति ट्रंप और ब्रिटिश पीएम कीएर स्टॉर्मर ने विज्ञान-तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान यूक्रेन और गाजा युद्ध के साथ-साथ स्टील टैरिफ पर गुप्त चर्चा हुई। इससे पहले ब्रिटेन ने शाही अंदाज में ट्रंप का स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप ने अमेरिका और ब्रिटेन के रिश्ते को अटूट बंधन बताया।

विज्ञापन
Trump, Starmer sign tech deal before holding private talks on tariffs, war; Hindi News
ट्रंप और स्टार्मर ने तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टॉर्मर के साथ एक ऐतिहासिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी (साइंस-टेक्नोलॉजी) समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों देशों के बीच तकनीकी निवेश को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


चेकर्स हाउस में हुई दोनों नेताओं की बैठक
यह बैठक ब्रिटेन के ऐतिहासिक चेकर्स हाउस में हुई, जो 16वीं सदी का एक भव्य ग्रामीण रिट्रीट है और परंपरागत रूप से ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों का विशेष निवास माना जाता है। इस मौके पर दोनों नेताओं ने व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ एक राउंडटेबल मीटिंग की और उसके बाद गुप्त बातचीत की। माना जा रहा है कि इन बैठकों में यूक्रेन और गाजा युद्ध के हालात, साथ ही अमेरिका की तरफ से ब्रिटेन से आयातित स्टील पर लगाए जाने वाले नए टैरिफ (आयात शुल्क) पर चर्चा हुई।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - US-India Ties: 'मेरे भारत से घनिष्ठ संबंध, PM मोदी के साथ भी अच्छे रिश्ते'; लंदन दौरे पर ट्रंप ने मानी अहमियत
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के बाद क्या बोले ट्रंप-स्टार्मर?
हस्ताक्षर के बाद हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने कहा, 'हम इस रिश्ते को नए युग के लिए आकार दे रहे हैं, लेकिन इसके मूल सिद्धांत नहीं बदले हैं।' वहीं ट्रंप ने ब्रिटेन की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए कहा कि किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला दो शानदार व्यक्तित्व हैं। ट्रंप ने व्यापारिक नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन के बीच का रिश्ता 'अटूट बंधन' है। वहीं प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने कहा, 'यह संबंध हमारी सुरक्षा, स्वतंत्रता और समृद्धि की नींव है।'

शाही अंदाज में ट्रंप का स्वागत
ब्रिटेन ने ट्रंप इस दौरे को खास बनाने के लिए शाही स्तर का स्वागत किया। बुधवार को किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का विंडसर कैसल में भव्य सत्कार किया। इस दौरान सोने से जड़े राजसी रथ, लाल वर्दी पहने सैनिक, तोपों की सलामी, भव्य भोज और अब तक की सबसे बड़ी सैन्य गार्ड ऑफ ऑनर की प्रस्तुति दी गई। इन सभी ने ट्रंप के दो दिवसीय दौरे को ऐतिहासिक बना दिया। ब्रिटिश सरकार ने इसे एक विशेष आकर्षक पहल का रूप दिया ताकि ट्रंप का रुख नरम रहे और अहम व्यापारिक सौदे आगे बढ़ाए जा सकें।


मजाकिया अंदाज में ट्रंप
ट्रंप, जो अक्सर अपने बयानों से विवाद खड़े कर देते हैं, इस बार बेहद संयमित दिखे। हालांकि, समझौते पर हस्ताक्षर करते समय उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक करते हुए अपने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक से कहा, 'मुझे इस पर हस्ताक्षर करना चाहिए, हॉवर्ड? स्कॉट? अगर यह समझौता ठीक नहीं हुआ तो जिम्मेदारी तुम दोनों की होगी।'

यह भी पढ़ें - Turkiye-Cyprus Conflict: तुर्किये ने साइप्रस को चेताया, इस्राइली एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने से बढ़ सकता है तनाव

चर्चिल की यादें और स्कॉटिश अंदाज में स्वागत
विंडसर कैसल में विदाई के बाद ट्रंप दंपति को हेलीकॉप्टर से करीब 32 किलोमीटर दूर चेकर्स लाया गया। यहां उनका स्वागत बैगपाइपर बैंड के साथ किया गया, जो ट्रंप की स्कॉटिश विरासत का प्रतीक था। ब्रिटिश अधिकारियों ने उन्हें विंस्टन चर्चिल से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं भी दिखाईं। चर्चिल ने ही ब्रिटेन-अमेरिका के रिश्तों को 'स्पेशल रिलेशनशिप' कहा था। यह रिश्ता लगभग 250 साल पुराने उतार-चढ़ाव, खासकर 1776 की अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के बाद और मजबूत होता गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed