फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'I have close relations with India, good relations with PM Modi'; Trump acknowledged the importance of india

US-India Ties: 'मेरे भारत से घनिष्ठ संबंध, PM मोदी के साथ भी अच्छे रिश्ते'; लंदन दौरे पर ट्रंप ने मानी अहमियत

Thu, 18 Sep 2025 09:11 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Thu, 18 Sep 2025 09:11 PM IST
सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेस वार्ता के दौरान भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर कहा कि बहुत सीधी सी बात है, अगर तेल की कीमतें गिरती हैं, तो पुतिन युद्ध से हट जाएंगे। उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा। वह उस युद्ध से हट जाएंगे। इसलिए मैंने प्रतिबंध लगाए हैं। 

विज्ञापन
'I have close relations with India, good relations with PM Modi'; Trump acknowledged the importance of india
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के साथ अच्छे संबंध होने की बात दोहराई। रूसी तेल व्यापार को लेकर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के बहुत करीब हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे करीबी मित्र हैं। मैंने पिछले दिनों जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनसे बात की थी। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और उन्होंने अच्छा बयान भी दिया था।
विज्ञापन

 
ब्रिटेन दौरे पर गए  ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेस वार्ता के दौरान भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर कहा कि बहुत सीधी सी बात है, अगर तेल की कीमतें गिरती हैं, तो पुतिन युद्ध से हट जाएंगे। उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा। वह उस युद्ध से हट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मुझे पता चला कि यूरोपीय देश रूस से तेल खरीद रहे हैं। मैंने उन पर प्रतिबंध लगा दिया। चीन अमेरिका को बहुत बड़ा टैरिफ दे रहा है और वह संघर्ष में हस्तक्षेप करने के लिए तभी तैयार हैं जब जिन लोगों के लिए मैं लड़ रहा हूं वे रूस से तेल खरीद रहे हों। ट्रंप ने कहा कि यदि तेल की कीमत कम हो जाती है, तो रूस समझौता कर लेगा। तेल की कीमत बहुत कम हो जाएगी, हमने इसे बहुत कम कर दिया है।

फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का दावा
ट्रंप ने एक बार फिर दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया था। उनकी सबसे बड़ी निराशा यह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर उन्हें निराश किया, लेकिन व्यापार के माध्यम से वह भारत और पाकिस्तान के साथ सफल रहे।

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बारे में ट्रंप ने कहा कि हमने सात परमाणु समझौते किए और उनमें से ज्यादातर समझौते के लायक नहीं थे। हमने भारत और पाकिस्तान के साथ भी समझौता किया। यह पूरी तरह से व्यापार के लिए था। भारत और पाकिस्तान हमारे साथ व्यापार करना चाहते हैं, तो उनको साथ मिलकर काम करना होगा। भारत और पाकिस्तान इस पर जोर-शोर से आगे बढ़ रहे थे।

रूस-यूक्रेन से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन स्थिति पर कुछ अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। इसका अमेरिका पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्रिटेन हमसे कहीं अधिक रूस-यूक्रेन के करीब है। हमें एक पूरा महासागर अलग करता है। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि उस युद्ध में लाखों लोग मारे गए हैं।


फलस्तीनी राज्य को मान्यता देने की ब्रिटेन की योजना के बारे ट्रंप ने कहा कि मैं चाहता हूं कि सात अक्तूबर 2023 के हमलों में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया जाए। इस मुद्दे पर मेरी प्रधानमंत्री स्टार्मर से असहमति है। यह हमारी कुछ असहमतियों में से एक है। हालांकि ट्रंप ने स्टार्मर को कठिन वार्ताकार बताकर उनकी प्रशंसा की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed