{"_id":"6817a0f881a8da468b0ba594","slug":"trump-says-i-don-t-think-military-force-will-be-needed-to-make-canada-the-51st-state-news-in-hindi-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: ट्रंप बोले- कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई की नहीं पड़ेगी जरूरत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: ट्रंप बोले- कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई की नहीं पड़ेगी जरूरत
Sun, 04 May 2025 10:46 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 04 May 2025 10:46 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई की जरूरत बहुत कम है। कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी से मिलने से पहले ट्रंप ने कहा कि वो अब भी इस विचार पर कायम हैं, लेकिन युद्ध की संभावना को नकार दिया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई की संभावना बहुत कम है। एक इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान दिया है। उनके इस विचार से कनाडा में पहले ही नाराजगी है, लेकिन ट्रंप ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया और युद्ध की आशंका को खारिज कर दिया।
ग्रीनलैंड पर नरम नहीं पड़े डोनाल्ड ट्रंप
जहां कनाडा के मामले में ट्रंप ने नरमी दिखाई, वहीं ग्रीनलैंड पर उनके तेवर पुराने ही रहे। उन्होंने कहा, 'ग्रीनलैंड के साथ कुछ हो सकता है। हमें वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चाहिए।' हालांकि उन्होंने कनाडा को लेकर कहा, 'मैं वहां सैन्य कार्रवाई नहीं देखता, ईमानदारी से कहूं तो।'
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर वार्ता में लग सकता है और समय, अभी भी अनसुलझे हैं कुछ मुद्दे
विज्ञापन
कानून और नागरिक अधिकारों पर सवाल
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से अमेरिकी संविधान में दिए गए 'ड्यू प्रोसेस' यानी कानूनी अधिकारों पर भी सवाल किया गया। खासतौर से किलमार एब्रैगो गार्सिया नाम के शख्स के मामले में, जिसे गलती से डिपोर्ट कर दिया गया था। ट्रंप ने इस पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, 'मैं वकील नहीं हूं, मुझे नहीं पता।' उनके विरोधियों का आरोप है कि ट्रंप नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं।
अर्थव्यवस्था पर मंदी की आशंका को खारिज किया
ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति पर कहा कि देश संक्रमण काल से गुजर रहा है, लेकिन भविष्य में सबकुछ शानदार होगा। जब उनसे मंदी की बढ़ती आशंका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं मंदी आएगी, लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि यह अमेरिका का सबसे बेहतरीन दौर होगा।' पहली तिमाही में 0.3% गिरावट पर ट्रंप ने बाइडन को दोषी ठहराया और कहा, 'अच्छे हिस्से ट्रंप अर्थव्यवस्था हैं और बुरे हिस्से बाइडेन अर्थव्यवस्था।'
यह भी पढ़ें - India-Pakistan Tension: दिल्ली से पहले कल इस्लामाबाद पहुंचेंगे ईरानी विदेश मंत्री; पहलगाम तनाव के बीच अहम दौरा
तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की बात को टाला
ट्रंप ने बार-बार तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इसे टालते हुए कहा, 'यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे मैं अभी करने जा रहा हूं। मैं चार बेहतरीन साल चाहता हूं और फिर इसे किसी अच्छे रिपब्लिकन नेता को सौंपूंगा।'
जेडी वेंस और मार्को रूबियो की तारीफ
ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास भविष्य के लिए कई मजबूत नेता हैं, लेकिन अभी उनके उत्तराधिकारी के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। ट्रंप ने भरोसा जताया कि उनका 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' आंदोलन उनके बाद भी मजबूत रहेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन