{"_id":"5d63af5d8ebc3e93dc47d7bc","slug":"trump-said-in-biarritz-that-us-and-china-trade-talks-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता जल्द होगी शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता जल्द होगी शुरू
Mon, 26 Aug 2019 03:57 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग
- फोटो : social media
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और चीन के व्यापार वार्ताकारों के बीच व्यापार वार्ता फिर से जल्द शुरू होगी। उन्होंने इसे दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल करार दिया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, चीन (के अधिकारियों) ने कल रात फोन किया और उन्होंने कहा कि आइये फिर से बातचीत करें और हम जल्द ही वार्ता शुरू करेंगे। हालांकि, अभी तक वार्ता को लेकर ट्रंप काफी सख्त रुख दिखाते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी तरफ से नरमी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन