{"_id":"681820621d802730fa044f45","slug":"trump-imposed-100-pc-tariff-on-non-american-films-said-hollywood-is-coming-to-end-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tariff On Non-US Movies: अब गैर-अमेरिकी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? बोले- खत्म हो रहा है हॉलीवुड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tariff On Non-US Movies: अब गैर-अमेरिकी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? बोले- खत्म हो रहा है हॉलीवुड
Mon, 05 May 2025 07:50 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 05 May 2025 07:50 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित कई देशों पर व्यापक पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्टील, एल्युमीनियम और ऑटो कलपुर्जों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। अब राष्ट्रपति ने अमेरिका में आने वाली विदेशी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा है। तमाम देश ट्रंप के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गैर अमेरिकी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड मर रहा है। इसलिए यह कदम उठाना जरूरी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाए। अमेरिकी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अन्य देशों द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों के कारण अमेरिकी फिल्म उद्योग बहुत तेजी से मर रहा है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह अन्य देशों का संगठित प्रयास है। यह बाकी सब चीजों के अलावा संदेश और प्रचार है।
ये भी पढ़ें: मैक्सिको में सेना की तैनाती से इनकार पर बिफरे ट्रंप, बोले- शिनबाम नशा तस्करों से डरी हुई हैं
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्रों को तबाह किया जा रहा है। इसलिए मैं वाणिज्य विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि को अधिकृत करता हूं कि वे हमारे देश में आने वाली किसी भी और सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें, जो विदेशी धरती पर बनी हैं। हम चाहते हैं कि फिर से अमेरिका में फिल्में बनें। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं।
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह टैरिफ विदेशों में फिल्में बनाने वाली विदेशी या अमेरिकी निर्माण कंपनियों को लक्षित करेगा या नहीं। ये जरूर साफ है कि अमेरिका अपने यहां आने वाली फिल्मों में मामूली कटौती करेगा।
ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई की नहीं पड़ेगी जरूरत
ट्रंप ने दो अप्रैल को लगाया था जवाबी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित कई देशों पर व्यापक पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद नौ अप्रैल को ट्रंप चीन और हॉन्गकॉन्ग को छोड़कर नौ जुलाई तक टैरिफ को 90 दिनों के लिए निलंबित करने की घोषणा की थी। क्योंकि लगभग 75 देशों ने व्यापार सौदों के लिए अमेरिका से संपर्क किया था। हालांकि इन देशों पर लगाया गया 10 प्रतिशत का बेसलाइन टैरिफ अभी भी प्रभावी है। इसके अलावा स्टील, एल्युमीनियम और ऑटो कलपुर्जों पर 25 प्रतिशत शुल्क भी लागू है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन